फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police martyrs family people will get benefit from prime minister scholarship

शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों को मिलेगा प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ

Wed, 11 Sep 2019 08:59 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 11 Sep 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
police martyrs family people will get benefit from prime minister scholarship
scholarship - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल-2019 के बाद शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बच्चों को प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में अप्रैल 2019 के बाद आतंकी या नक्सली हमलों में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के आश्रितों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना में मिलने वाले लाभ के तहत लड़कियों को 2250 से 3000 और लड़कों को 2000 से 2500 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस अवधि के बाद आतंकी या नक्सली हमलों में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल व असम रायफल्स के जवान के आश्रित अथवा विधवा इस योजना का लाभ हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस योजना का लाभ हासिल करने के लिए पात्र लाभार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों को केंद्र सरकार को भेजने के लिए गृह विभाग से एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed