{"_id":"66c425d3c08434d84301cf2b","slug":"police-man-celebrate-rakshabandhan-with-muslim-woman-in-ayodhya-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: तेरी ईद मैं मनाऊं, मेरी होली तू मना... मुस्लिम युवती से राखी बंधवाकर दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: तेरी ईद मैं मनाऊं, मेरी होली तू मना... मुस्लिम युवती से राखी बंधवाकर दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश
Tue, 20 Aug 2024 10:56 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:56 AM IST
सार
उप निरीक्षक रंजीत यादव ने सबीना खातून के साथ रक्षाबंधन मनाकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। सबीना ने न सिर्फ उन्हें राखी बांधी बल्कि अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई।
विज्ञापन
रंजीत यादव और सबीना खातून।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाई बहन के प्रेम में कब जात, पात ये आया, तेरे अल्लाह ने नहीं, मेरे ईश्वर ने नहीं तो किसने ये भेद बनाया।
विज्ञापन
जी हां, रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ऐसा ही संदेश अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार के कार्यालय में नियुक्त उप निरीक्षक रंजीत यादव ने दिया। मुस्लिम युवती सबीना खातून से अपने कलाई पर राखी बंधवाकर न सिर्फ हिंदू और मुस्लिम एकता का संदेश दिया बल्कि सामाजिक सौहार्द की धारा को और आगे बढ़ाया।
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट... डाउनलोड करें एडमिट कार्ड; देखें कहां आपका सेंटर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रक्षाबंधन पर सपा का महिलाओं पर बड़ा दांव, अखिलेश यादव ने समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी का किया गठन
विज्ञापन
शबीना अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में स्थित मवई से लगभग 65 किलोमीटर दूरी की यात्रा तय कर अपने भाई रिहान, बिलाल, मोहम्मद खान और अर्शलान के साथ पुलिस लाइन में रंजीत के आवास पर पहुंची। यहां पर उन्होंने रंजीत को न सिर्फ राखी बांधी बल्कि अपने हाथ से मिठाई भी खिलाई।
रंजीत ने अपनी मुंह बोली बहन को मिठाई खिलाने के साथ रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए उपहार देकर विदा किया। पिछले पांच वर्षों से सबीना रंजीत की कलाई पर राखी बांध रही हैं। आईजी दफ्तर के सहयोगी रंजीत ने बताया कि उनका प्रयास यह रहता है कि अयोध्या की एक अलग पहचान बने। इसीलिए वह समय-समय पर कोशिश करते रहते हैं। गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद करते हैं और सांप्रदायिक सद्भावना को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन