फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police made seven rounds of lover couple by refusing family members, lover couple met in Lucknow

पुलिस ने परिजनों को मना कर प्रेमी युगल के कराए सात फेरे, लखनऊ में मिले थे प्रेमी युगल

Wed, 10 Mar 2021 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Mar 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police made seven rounds of lover couple by refusing family members, lover couple met in Lucknow
पुलिस ने कराया प्रेमी युगल का विवाह - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के विरोध पर घर छोड़कर भागे प्रेमी युगल को न केवल पुलिस ने लखनऊ से पकड़ा वरन बाद में दोनों के ही परिजनों को मना कर विवाह के पवित्र गठबंधन में बांध सात फेरे में करवा दिए। मामला  कारीकोट गांव से जुड़ा है। पुलिस के इस सकारात्मक कार्य को सभी की सराहना मिल रही है।  
विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र के कारीकोट गांव  निवासी  बृजेश पुत्र नंदू का गांव के ही सोनू पुत्री सुंदर के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने घर में शादी का प्रस्ताव रखा तो परिजन राजी नहीं हुए। इसके बाद प्रेमी युगल मिलते ही लखनऊ भाग निकला। परिजनों ने यह जानकारी सुजौली पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की टीम ने लखनऊ पहुंचकर प्रेमी युगल को पकड़ा और अपने साथ ही सुजौली थाने ले आयी। पुलिस ने दोनों ही परिवार के लोगों को भी थाने बुलवाकर शादी कराने को समझाया। दोनों ही परिवारों की शादी पर बनी सहमति के बाद  सुजौली थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज की निगरानी में पूरे रीति रिवाज के साथ प्रेमी युगल की शादी करा सात फेरे लगवाएं गए। विवाह बंधन में बंधने के बाद नवविवाहित जोड़ा काफी खुश नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed