{"_id":"605898c5656b4357fc0c6f6f","slug":"police-issues-instructions-for-holi-and-shab-e-barat","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली व शब ए बरात को लेकर पुलिस ने जारी किए निर्देश, हरे पेड़ काटकर होलिका में न रखने की कही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली व शब ए बरात को लेकर पुलिस ने जारी किए निर्देश, हरे पेड़ काटकर होलिका में न रखने की कही बात
Mon, 22 Mar 2021 06:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Mar 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ पुलिस ने सोमवार को प्रेस नोट जारी कर आम लोगों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी की गई रिलीज में कहा गया है कि होलिका दहन के लिए हरे पेड़ न काटे जाएं और साथ ही कोई ऐसी हरकत न की जाए जिससे कि सांप्रदायिक सौहार्द्र को हानि पहुंचे।
विज्ञापन
दिए गए दिशा-निर्देशों में ये बातें कही गई है:
- हरे पेड़ काटकर होलिका में न रखे जाएं साथ ही विवादित स्थलों पर भी होलिका दहन न किया जाए। होलिका दहन के समय सुरक्षा का ध्यान रखा जाए जिससे कि बिजली के तारों को क्षति न पहुंचे क्योंकि इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
- जुलूस कार्यक्रमों के दौरान अन्य समुदाय के व्यक्ति पर रंग न डालें। दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थलों पर भी रंग न डाला जाए और न ही छींटाकशी की जाए।
- आवागमन के दौरान मार्ग दुर्घटना न हो इसके लिए सतर्कता बरती जाए। होलिका दहन के उपरांत दूसरे समुदाय के आबादी वाले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान नारेबाजी व बयान न दिए जाएं जिससे किसी की भावना आहत हो।
विज्ञापन
- होली के चंदे को लेकर विवाद न हो। पुरानी रंजिश के चलते विवाद न करें, सौहार्द्र पूर्ण माहौल में पर्व मनाया जाए।
- कर्बला, कब्रिस्तान आने जाने, मजलिस, बजरा जुलूस के दौरान होलिका दहन रंग खेलने के दौरान समय प्रबंधन किया जाए और शांति व समझदारी का परिचय दिया जाए।
- शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। गुब्बारों में पानी भरकर चलते वाहनों पर न फेंका जाए।