{"_id":"62f0c47d98ff4d3d3e1e0b86","slug":"police-is-searching-srikant-tyagi-in-many-places-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shrikant Tyagi Case: गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में था श्रीकांत, पत्नी ने पकड़ा तो प्रेमिका ने की थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shrikant Tyagi Case: गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में था श्रीकांत, पत्नी ने पकड़ा तो प्रेमिका ने की थी मारपीट
Mon, 08 Aug 2022 05:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Aug 2022 05:40 PM IST
सार
महिला से अभद्रता और गाली गलौज करने का आरोपी श्रीकांत त्यागीअपनी हरकतों के कारण पहले भी चर्चा में रहा है। दो साल पहले उसकी पत्नी ने उसे गोमती नगर स्थित उसके अपार्टमेंट में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता और गाली गलौज करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 12 टीमें 15 स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं और लगातार दबिश दे रही हैं पर अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है। उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
श्रीकांत की तलाश में पुलिस ने रविवार को नोएडा, दिल्ली, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ से लेकर अन्य शहरों में संभावित ठिकानों और दोस्तों व रिश्तेदारों के घरों को खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
श्रीकांत पहले भी विवादों में रहा है। दो साल पहले उसकी पत्नी ने उसे लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित अपार्टमेंट में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था। इस दौरान उसकी पत्नी व गर्लफ्रेंड में जमकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई थी। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जमकर बवाल हुआ था। तब श्रीकांत भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य था।
विज्ञापन
श्रीकांत की पत्नी ने बयान दिया था कि पति की गर्लफ्रेंड ने उन्हें पीटा और कपड़े फाड़ दिए और बच्चों को भी पीटा। उधर, उसकी गर्लफ्रेंड का कहना था कि वह अपने अपार्टमेंट में थी तभी श्रीकांत की पत्नी और एक अन्य महिला ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया था।
रविवार को महिला से अभद्रता मामले में जब पुलिस श्रीकांत के फ्लैट में पहुंची तो करीब 15 मिनट के बाद दरवाजा खोला गया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की। सोमवार को भी पूछताछ जारी रही।