फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police in action after back to back crime in uttar pradesh.

अपराधियों के लिए काल बनी पुलिस: 72 घंटे में 23 एनकाउंटर, तीन बदमाश ढेर, 34 गिरफ्तार

Sun, 04 Feb 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Feb 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
police in action after back to back crime in uttar pradesh.
लखनऊ में इनकाउंटर में बदमाश के पास से बरामद हथियार - फोटो : amar ujala

ताबड़तोड़ वारदातों के बाद एक्शन में आई पुलिस ने 72 घंटे में सीधा मोर्चा लेते हुए तीन बदमाशों को ढेर कर दिया। 13 जिलों में हुई 23 मुठभेड़ों में 34 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक शामली पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी अकबर को, मुजफ्फरनगर में एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी इंद्र पाल को और बागपत पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी दीपक को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।

विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में एक कार्बाइन, एक रायफल, 7 पिस्टल, 27 तमंचे और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए जा चुके हैं।

पिछले तीन दिन में इन जिलों में हुए एंकाउंटर
शामली में: चार मुठभेड़
बुलंदशहर : तीन मुठभेड़
कानपुर नगर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ व लखनऊ : दो-दो मुठभेड़
गोरखपुर, हापुड़, कन्नौज, गौतमबुद्धनगर, चित्रकूट, बागपत : एक-एक मुठभेड़

एडीजी कानून-व्यवस्‍था आनंद कुमार ने कहा, ‘हमारी मंशा किसी को मारने की नहीं है, लेकिन अगर पुलिस पर जानलेवा हमला होगा तो पुलिस कार्रवाई करेगी। एनकाउंटर के दौरान न सिर्फ बदमाश घायल हो रहे हैं और मारे जा रहे हैं, बल्कि पुलिस के लोग भी घायल हो रहे हैं।’

विज्ञापन

मुठभेड़ में भारी मात्रा में बरामद हो रहे असलहे

police in action after back to back crime in uttar pradesh.
file foto

बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में असलहे मिले हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने कहा कि लखनऊ में पकड़े गए नरेश भाटी के पास से पुलिस ने कार्बाइन, पिस्टल, बंदूक और तमंचे बरामद किए थे। वहीं, मुजफ्फरनगर में पकड़े गए बदमाश के पास से प्वाइंट 12 बोर की डबल बैरल बंदूक और दो 9 एमएम पिस्टल बरामद हुआ था। इन एनकांटर में 27 तमंचे, एक रायफल, 7 पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार बदमाशों में 10 हजार से 50 हजार के इनामी शामिल
आनंद कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों में जो भी एनकाउंटर हुए हैं, उसमें 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक के इनामी बदमाश शामिल हैं। गोरखपुर में दो फरवरी को हुए एनकाउंटर में 50-50 हजार के दो बदमाश गिरफ्तार किए गए। चित्रकूट और कन्नौज में पकड़े गए बदमाशों पर 25-25 हजार का और बुलंदशहर में तीन मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने 2 फरवरी को 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ा था।

72 अफसर बदले गए

police in action after back to back crime in uttar pradesh.

कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने 24 घंटे में 72 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें डिप्टी एसपी से लेकर डीजी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। चार जोन में नए एडीजी भेजे गए हैं। वहीं, आधा दर्जन रेंज में आईजी व डीआईजी की भी नई तैनाती हुई है। 26 आईपीएस अधिकारियों के अलावा 46 पीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण इस दौरान किए गए हैं। हालांकि जिलों में पुलिस कप्तानों के संभावित स्थानांतरण की लिस्ट अभी नहीं आई है। माना जा रहा है है कि डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों के पुलिस कप्तान बदले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed