फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police criminals nexus is not acceptable says CM Yogi Adityanath.

पुलिस-माफिया गठजोड़ किसी भी हाल में क्षम्य नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mon, 05 Apr 2021 09:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Apr 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
Police criminals nexus is not acceptable says CM Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पुलिस-माफिया गठजोड़ किसी भी हाल में क्षम्य नहीं है। इसकी एक भी शिकायत स्वीकार्य नहीं है। ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए तत्काल सिस्टम से बाहर करें। मुख्यमंत्री प्रदेश के चारों पुलिस कमिश्नरेट के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस कमिश्नरेट एक नजीर बने।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था और अपराध-अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति प्रदेश सरकार का संकल्प है। पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था भी इसी संकल्प का नतीजा है। लखनऊ व गौतमबुद्घनगर में पूर्व में लागू की गई पुलिस आयुक्त प्रणाली के बेहतर परिणाम को देखते हुए ही इसे कानपुर व वाराणसी में लागू किया गया है।
विज्ञापन


यह प्रणाली एक बड़ा बदलाव है। लोगों को इसका अहसास होना चाहिए। इस क्षेत्र में प्रवेश करने वाले को अनुभव होना चाहिए कि वह किसी विशिष्ट क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। अपराध नियंत्रण, माफिया के खिलाफ कार्रवाई और यातायात नियंत्रण के लिए प्लानिंग के साथ कार्रवाई की जरूरत है। लखनऊ में इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीरता से लें आमजन की शिकायतें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लें। उस पर तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई करें। आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन जैसी व्यवस्था की सफलता शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर आंकी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर पुलिसिंग का अहसास होना चाहिए। इसके लिए पुलिस की सक्रियता, रिस्पांस, फूट पेट्रोलिंग, पब्लिक फ्रेंडली होना जरूरी है। महिलाओं की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित हो और व्यापारिक संगठनों, कार्यालयों, स्कूल व कॉलेजों में संवाद बनाये रखें।

पद, थाने, चौकियों के लिए तत्काल भेजें प्रस्ताव
सीएम ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों व कर्मियों की जरूरत को देखते हुए पद बढ़ाए जाएं। आवश्यकतानुसार नए थाने व चौकी बनाए जाएं। इसके लिए पुलिस आयुक्तों से उन्होंने तत्काल प्रस्ताव भेजने को कहा है।

अधिकारियों का बनेगा स्थायी आवास

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त व डीसीपी के कार्यालय व आवासों की स्थायी व्यवस्था की जाए। साथ ही नए गठित वाराणसी ग्रामीण व कानपुर आउटर के पुलिस अधिकारियों के कार्यालय और आवासों की व्यवस्था उनके क्षेत्र में की जाए।

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। यहां काशीविश्वनाथ धाम और सारनाथ जैसे विशेष महत्व के क्षेत्र हैं। यहां की सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed