वनडे मैच के टिकट हुए खत्म तो पुलिस ने बरसाई लाठियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के 11 अक्तूबर को होने वाले एक दिवसीय मैच के टिकट ग्रीनपार्क खिड़की में दोपहर एक बजे ही खत्म हो गए। काउंटर बंद होते ही लाइन में लगे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।
पुलिस ने किसी की डंडे से पिटाई की तो किसी के बाल पकड़कर तमाचे रसीदे। आलम यह हुआ कि लोगों को जिधर जगह मिली उधर भागे। महिलाएं भी तितर-बितर होकर भागने लगीं।
दस मिनट में स्टॉक एक्सचेंज चौराहे से परमट जाने वाली सड़क पर सन्नाटा पसर गया। बावजूद इसके कई क्रिकेट प्रेमी काउंटर की खिड़की पर खड़े रहे, इस इंतजार में कि कहीं टिकट दोबारा बिकने न लगे।
अचानक बंद कर दिया टिकट काउंटर
स्टेडियम में 750 और 1000 वाले टिकट बंटने का रविवार को आखिरी दिन था, इसलिए सुबह से ही मारामारी मची थी। बवाल की आशंका को देखते हुए सीओ कोतवाली, ग्वालटोली, कर्नलगंज की फोर्स तैनात की गई थी।
सुबह जैसे ही चारों काउंटर खुले क्रिकेट प्रेमी खिड़कियों पर टूट पड़े। दोपहर एक बजे अचानक काउंटर बंद कर दिया गया और कहा गया कि टिकट खत्म हो गए हैं। यह सुन लोग उग्र हो गए। बवाल शुरू होता देख पुलिस ने डंडे चलाने शुरू कर दिए।
दस मिनट के भीतर ही खचाखच भरी रोड खाली हो गई। पुलिस से डरकर भागे कुछ लोग सामने की दुकानों में घुस गए। सिपाहियों ने वहां पहुंचकर सभी पर डंडे चलाए। इस दौरान महिलाओं से भी अभद्रता की गई।
10 कमेंटेटर पहुंचेंगे 8 तक
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्तूबर को होने वाले एक दिवसीय मैच के दौरान हिंदी, अंग्रेजी में कमेंट्री करने वाले दस कमेंटेटरों के नाम यूपीसीए आफिस में आ गए हैं। ये 8 से 9 अक्तूबर तक होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे।
इनमें सुनील गावस्कर, संजय मंजरेकर, हर्षा भोगले, अनिल कुंबले, जेम्स रेगो, जेम्स श्रीयान, अजेस रामचंद्रन, लक्ष्मण शिवरामकृष्णनन, शान पोलाक व ग्रीम स्मिथ है। कपिल और सिद्धू का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
लाखों रुपए में बिके छह बॉक्स
रविवार को कुल 6 बॉक्स बुक हुए। इसमें से दो डायरेक्टर पवेलियन, दो पवेलियन बालकनी और दो वीआईपी गैलरी के हैं। इनकी कीमत डेढ़ से तीन लाख रुपये तक है। हर बॉक्स में 6 से 13 सीटें हैं। यूपीसीए के डायरेक्टर एसके अग्रवाल का कहना है कि अन्य बॉक्सों की बुकिंग की बात चल रही है।
टीमों के वेलकम और सुविधाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने रविवार को यूपीसीए अधिकारियों के साथ दो घंटे तक बैठक की। इसके बाद अधिकारियों ने ग्राउंड, डायरेक्टर पवेलियन, वीआईपी गैलरी, मीडिया सेंटर, पवेलियन बालकनी और पवेलियन का निरीक्षण किया।
डीएम ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि टिकटों की बिक्री सख्ती से हो और लाइन में लगने वालों को ही टिकट दिया जाए। इस कार्य में जिला प्रशासन पूरी तरह से मदद करेगा।
गैलरी सीटों की संख्या मूल्य
स्टूडेंट्स 3250 100 रुपये
सी पब्लिक 2000 200 रुपये
(नोट-इन गैलरियों के टिकट 5-6 अक्तूबर तक मिलेंगे)
वीआईपी पवेलियन 400 6000 रुपये
गर्ल्स गैलरी 150 100 रुपये
(नोट-गर्ल्स गैलरी के टिकट 7 व 8 अक्तूबर को बैं