{"_id":"6735cb9f7393865ff400dd1a","slug":"police-arrested-khurshid-ahmed-the-main-conspirator-of-bahraich-violence-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बहराइच हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता खुर्शीद अहमद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नेपाल भाग गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बहराइच हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता खुर्शीद अहमद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नेपाल भाग गया था
Thu, 14 Nov 2024 03:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:43 PM IST
सार
बहराइच पुलिस ने महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में लिया जाएगा।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया मुख्य साजिशकर्ता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
13 अक्तूबर को बहराइच के महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता खुर्शीद अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिंसा को अंजाम देने के बाद वह नेपाल जाकर छिप गया था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में लिया जाएगा।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महसी रवि खोखर ने बताया कि कमल शंकर चतुर्वेदी थानाध्यक्ष हरदी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बीते 13 अक्तूबर को कस्बा महराजगंज मे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के समय हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता खुर्शीद अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
खुर्शीद अहमद द्वारा दुर्गा मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा में सांप्रदायिक भावना से दुष्प्रेरित होकर सुनियोजित तरीके से अवरोध उत्पन्न किया गया, जिसके बाद सांप्रदादियक हिंसा हुई। विवेचना के क्रम में यह भी प्रकाश में आया कि खुर्शीद अहमद द्वारा ही इससे पूर्व गणेश मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा में भी सांप्रदायिक भावना से विघ्न उत्पन्न किया गया था।
विज्ञापन
दुर्गा मूर्ति विसर्जन में सांप्रदायिक घटना को अंजाम देने के बाद खुर्शीद अहमद अन्तरराष्ट्रीय सीमा पार कर कई दिनों तक नेपाल में जाकर छुप गया था। बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस द्वारा खुर्शीद अहमद को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में निरुद्ध करने हेतु न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया गया।