{"_id":"5cdfa80cbdec2207315b621a","slug":"police-arrested-four-gowans-smuggler-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः गोवंश तस्करों की पुलिस को कुचलने की कोशिश, दो सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः गोवंश तस्करों की पुलिस को कुचलने की कोशिश, दो सिपाही घायल
Sat, 18 May 2019 12:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 May 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर रोड से गिरफ्तार किए गए गोवंश तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर रोड पर घेराबंदी करके 75 गोवंशीय मवेशियों से लदे तीन कंटेनर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक कंटेनर चालक ने घेराबंदी किए पुलिसकर्मियों की तरफ गाड़ी दौड़ाकर भाग निकलने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसमें दो सिपाही घायल हुए। एक एसयूवी सवार तस्कर कंटेनर चालकों को रास्ता बताते हुए आगे चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ल ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर बृहस्पतिवार रात मऊ रेलवे क्रॉसिंग पर घेराबंदी की गई।
विज्ञापन
कुछ समय बाद तीन कंटेनर आते देखकर पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। इससे आरक्षी अश्विनी दीक्षित और अमरनाथ घायल हो गए। माजरा समझ में आते ही जीप से ओवरटेक करके तीनों कंटेनर रोकने के साथ चालकों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
उन्हें रास्ता बताने के साथ टोह लेते हुए इनोवा से आगे चल तस्कर अंधेरे में गाड़ी से उतर कर भाग निकला। इनोवा को चालक समेत पकड़ा गया। तीनों कंटेनर में 75 गोवंशीय मवेशी भूसे की तरह ठूंसे थे। पुलिस टीमने आननफानन में उन्हें वाहन से उतारा। उनमें 11 मवेशी मर चुके थे।
पकड़ से बचने को लगाई फर्जी नंबर प्लेट
गोवंश तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
हत्थे चढ़े चारों लोगों की पहचान रामपुर के मिलक थाने के गांव मैसोड़ी निवासी जान आलम, टांडा थाने के गांव रामपुर निवासी मो. जुनेद, सहारनपुर के थाना गागल हेड़ी के गांव कैलाशपुर निवासी नवाब और मुरादाबाद के थाना मूढ़ापांडे के गांव करणपुर निवासी आसीन के रूप में हुई। उनके कब्जे से चार बांका, लकड़ी के तीन ठीहा और रस्सी बरामद हुई। मौके से भागे तस्कर तौफीक अहमद की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों कंटेनर और एसयूवी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि किसी की मुखबिरी पर पकड़े जाने की संभावना के चलते जिले से बाहर पहुंचते ही नंबर प्लेट बदल देते थे। तौफीक अहमद इनोवा पर आगे चलते हुए पुलिस की गतिविधियों की टोह लेने के साथ कंटेनर चालकों को रास्ता बताता रहता था।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों कंटेनर और एसयूवी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि किसी की मुखबिरी पर पकड़े जाने की संभावना के चलते जिले से बाहर पहुंचते ही नंबर प्लेट बदल देते थे। तौफीक अहमद इनोवा पर आगे चलते हुए पुलिस की गतिविधियों की टोह लेने के साथ कंटेनर चालकों को रास्ता बताता रहता था।