फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested a group who did loot with the help of girls

कैब बुक कराकर सुनसान जगह पर बुलाती थीं लड़कियां, फिर लड़के करते थे वारदात

Thu, 05 Oct 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Oct 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
Police arrested a group who did loot with the help of girls
डेमो
लखनऊ में ठाकुरगंज पुलिस ने लड़कियों के सहारे कैब बुक कराकर चालकों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। साथ ही दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे दो बाइक, मोबाइल व नगदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गिरोह में शामिल दो युवतियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


यह युवतियां ही बुकिंग के बाद कैब को सुनसान जगह पर बुलाती थीं। एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ठाकुरगंज इंस्पेक्टर दीपक दुबे के नेतृत्व में एसआई संजय कुमार पांडेय और जमाल अहमद रिंग रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दो युवक राजाजीपुरम की तरफ से बाइक से आते दिखे। पुलिस ने दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की। संदेह होने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह युवतियों के सहारे लूट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवकों के पास से दो बाइक, एक हजार रुपये नगदी और एक महंगा मोबाइल बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में बाजारखाला के पुराना हैदरगंज निवासी इमरान खां और राजाजीपुरम निवासी मो. शफीक उर्फ टाटा शामिल हैं।

सुनसान जगह पर बुलाती थीं कैब 

Police arrested a group who did loot with the help of girls
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी - फोटो : amar ujala
एएसपी विकास ने बताया कि 30 सितंबर को गिरोह की महिला सदस्यों ने एक नामी कंपनी की कैब बुक कराई थी। कैब में युवतियां बैठी और ठाकुरगंज के रिंगरोड पर सुनसान स्थान पर कैब रुकवाई। इसकेबाद कैब चालक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।

इसी बीच पकड़े गए दोनों आरोपी भी पहुंच गए। इन्होंने कैब चालक की पिटाई कर उसके पास से 3100 रुपये और दो महंगे मोबाइल लूट लिए। अब तक इस गिरोह ने सात से आठ वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि कई लोग युवतियों के शामिल होने के कारण बदनामी से डर जाते हैं और केस दर्ज नहीं कराते।

इंस्पेक्टर दीपक दुबे ने बताया कि हाल ही में यह गिरोह लखनऊ में सक्रिय हुआ है। गिरोह की सदस्य मुस्कान और रुचि उर्फ प्रिया कैब चालकों को अपना निशाना बनाती थीं। युवतियां कैब बुक कराकर सुनसान जगह पर बुलाती थीं।

वहां चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाती थी। इसी दौरान पकड़े गए आरोपी भी वहां पहुंच जाते। यह लोग मिलकर कैब चालक की पिटाई कर उसका कीमती सामान व नगदी लूट लेते थे। गिरोह में आधा दर्जन से अधिक सदस्य हैं। यह टुकड़ियों में बंट कर शिकार की तलाश करते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed