{"_id":"6a287b7dcd540005ab0d9c69","slug":"poles-and-wires-were-broken-in-the-storm-power-supply-was-disrupted-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1776147-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आंधी में टूटे पोल व तार, ठप हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आंधी में टूटे पोल व तार, ठप हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
बीकेटी इलाके में आंधी से टूटे पोल, तार एवं गिरा ट्रांसफार्मर।
- फोटो : संवाद
बख्शी का तालाब। मंगलवार की शाम तेज आंधी और पानी से बख्शी का तालाब इलाके में पेड़ और उनकी डालियां टूटकर बिजली के तारों पर जा गिरीं। इससे नगर पंचायत और 100 से अधिक गांवों की बिजली ठप हो गई।
मामपुर बाना उपकेंद्र के बरगदी गांव में तारों पर पेड़ व डाल गिरने बख्शी का तालाब कस्बा, रेलवे लाइन इलाके व बरगदी मठ वार्ड की आपूर्ति तीन घंटे बंद रही। नगुआमऊ गांव में पोल गिरने से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। इसके अलावा मामपुर बाना, भैंसामऊ, डींगुरपुर, सोनवा, मदारीपुर, रामपुर बेहड़ा, भवानीपुर और बन्नौर गांव में आंधी से करीब 30 पोल टूट गए। कठवारा उपकेंद्र के चनवातारा गांव के पास हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से चंद्रिका देवी रोड पर डेढ़ घंटे आवागमन बाधित रहा। चनवातारा, शिवखड़ गांव की बिजली भी ठप हो गई। बीकामऊ गांव आंधी से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। जीसीआरजी कॉलेज के पास, बन्नौर गांव, बीकामऊ, जलालपुर में तारों पर पेड़ गिरने से बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

बीकेटी इलाके में आंधी से टूटे पोल, तार एवं गिरा ट्रांसफार्मर। - फोटो : संवाद