फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pole broke after being hit by dumper, wires of seven poles fell

Lucknow News: डंपर की चपेट में आकर पोल टूटा, सात खंभों के तार गिरे

Sun, 24 Nov 2024 04:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 24 Nov 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Pole broke after being hit by dumper, wires of seven poles fell
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार रात मिट्टी ढुलाई में लगे डंपर की चपेट में आकर एक खंभा टूटा गया। जबकि सात खंभों के तार गिर गए। जिससे 12 गांव के 20 हजार लोगों को 12 घंटे बिजली-पानी की समस्या से जूझना पड़ा। शनिवार दोपहर बिजली बहाल होने पर राहत मिली।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जगतपुर कस्बे में बाईपास के निर्माण में मिट्टी भराई का काम चल रहा है। आधी रात को जिंगना गांव के पास मिट्टी उतारने के बाद चालक ने लापरवाही से डंपर आगे बढ़ा दिया। जिससे तार डंपर में फंस गया। डंपर तार को काफी दूर तक खींचता चला गया। जिससे सात खंभों के तार जमीन पर गिर गए और एक खंभा भी टूट गया।
विज्ञापन


जिससे रोझईया भीखम शाह, गौतम का पुरवा, देबऊ का पुरवा, मती का पुरवा, सेमान का पूरवा, पटनहिया, रामगढ़ टिकरिया, तिवारीपुर, बाबा का पुरवा व पूरे झाम सिंह समेत 12 गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीण वसंत बाजपेयी, अर्जुन, संतोष, सुभाष, धोनी, पुष्पेंद्र, विनीत व सतेंद्र ने बताया कि चालक तेज रफ्तार में डंपर चलाते हैं। पहले भी कई बार तार टूट चुके हैं लेकिन चालकों की लापरवाही पर अंकुश नहीं लग रहा है। अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि शनिवार को तार जोड़कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed