{"_id":"696bfafcf9ef81d19903cd80","slug":"poetess-threatened-with-burning-her-face-for-protesting-against-viral-photo-lucknow-news-c-13-lko1070-1563504-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फोटो वायरल करने के विरोध पर कवयित्री को दी चेहरा जलाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फोटो वायरल करने के विरोध पर कवयित्री को दी चेहरा जलाने की धमकी
Sun, 18 Jan 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम निवासी कवयित्री ने अपने परिचित अजय कुमार के खिलाफ विकासनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि अजय ने उनकी फोटो वायरल कर दी और विरोध करने पर तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी अजय करीब आठ माह पहले जेल से छूटने के बाद से उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। जब वह काम के सिलसिले में बाहर जाती हैं तो अजय उनका पीछा करता है और गाली-गलौज भी करता है। उसने उनके पति से भी उनके बारे में अश्लील बातें कहकर गृहस्थ जीवन खराब करने की कोशिश की।
कवयित्री ने बताया कि अजय उन्हें ब्लॉक किए गए नंबरों को अनब्लॉक करने के लिए दबाव बना रहा था। बात न मानने पर उसने पीड़िता के नाम पर आठ अलग-अलग फेसबुक आईडी बनाकर उनकी फोटो पोस्ट की और उस पर आपत्तिजनक बातें लिखीं। आरोपी उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को भी फोटो भेजकर गलत अफवाहें फैला रहा है। अजय लगातार धमका रहा है और बात न मानने पर हत्या कर आंख निकालने की धमकी भी दे चुका है।
विज्ञापन
आरोपी की इन हरकतों से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुकी हैं और उनके काम पर भी असर पड़ रहा है। अजय उन्हें लगातार खुदकुशी के लिए उकसा रहा है। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और दबिश दी जा रही है।