फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi message through his speech in GBC 4.0

आस्था का कुंभ...अर्थ कुंभ: धर्म और अध्यात्म के साथ अर्थव्यवस्था और रोजगार की बात, चुनाव के लिए दिया संदेश

Tue, 20 Feb 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव सचिन मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Feb 2024 12:04 AM IST
सार

भाजपा सरकार ने श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 10 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं के भूमि पूजन से संकल्प की सिद्धि का संदेश दिया है। वहीं, धर्म और अध्यात्म के साथ अर्थव्यवस्था और रोजगार की बात भी की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi message through his speech in GBC 4.0
समारोह को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेड टेप से रेड कार्पेट तक। आशावाद से बेहतर रिटर्न की गारंटी तक। यथास्थितिवाद से अभूतपूर्व बदलाव और सकारात्मक माहौल। सामाजिक न्याय से सेक्युलरिज्म तक। अयोध्या-काशी से अबूधाबी तक...चौधरी चरण सिंह..लोहिया और जय प्रकाश से कांग्रेस तक। इन प्रतीकों और संकेतों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम चुनाव के लिए मिशन 400 की भूमिका तैयार की।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य सरकार के अर्थकुंभ में पीएम मोदी का भाषण निवेशकों के साथ-साथ उनके युवा, महिला, गरीब और किसान मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में उम्मीद जगाने वाला था। पीएम मोदी ने न सिर्फ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार के कामकाज को सराहा, बल्कि यह भी बताया कि यूपी किस तरह बदल रहा है। उन्होंने कहा, पहले यूपी में रेड टेप कल्चर था, वह रेड कारपेट में बदल गया है। प्रधानमंत्री ने देश ही नहीं दुनिया में भारत के विकास के लिए मोदी की गारंटी का संदेश भी दिया। कहा कि, दुनिया में भारत को लेकर भी अभूतपूर्व सकारात्मक माहौल दिख रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं, युवाओं और किसान केंद्र में
भाजपा ने प्रदेश की सभी 80 संसदीय सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य महिलाओं, युवाओं और किसानों के बिना पूरा नहीं हो सकता है। मोदी ने दस करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, एक साल में एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य बताते हुए महिलाओं के उत्थान का संदेश दिया। वहीं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए ओडीओपी योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिये कारीगरों को मोदी की गारंटी का जिक्र किया। मोदी ने प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज को प्रोत्साहन के जरिये किसानों की मदद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, जितना किसान और मिट्टी का फायदा होगा उतना ही व्यापार में भी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या, काशी के जरिये भी संदेश
पीएम मोदी अयोध्या और काशी के जरिये सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को हवा देना भी नहीं भूले। मोदी ने कहा कि अब हर व्यक्ति वाराणसी और अयोध्या आना चाहता है। प्रयागराज में 2025 में कुंभ मेले का आयोजन भी होने वाला है। ये भी यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होगा।

सियासत को खाद-पानी देने वाला दांव भी चला
लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने उद्यमियों के बीच सियासत को खाद-पानी देने वाला दांव भी चला। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर के जरिये प्रदेश में पिछड़े, दलितों के बीच कांग्रेस, सपा और बसपा को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने को देश के करोड़ों किसानों और मजदूरों के सम्मान से जोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह से सौदेबाजी की कोशिश की। कांग्रेस भारत रत्न पर एक ही परिवार का हक समझती है, इसलिए दशकों तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। कांग्रेस दलित, गरीब, पिछड़े, किसान और मजदूर का सम्मान नहीं करना चाहती है। मोदी ने कहा कि यूपी में राजनीति करने वाले तमाम दलों ने चौधरी साहब की बात को नहीं माना।

विपक्षियों को समझाया सामाजिक न्याय और सच्चा सेकुलरिज्म
पीएम मोदी ने जातीय जनगणना के नाम पर सामाजिक न्याय की वकालत करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्हें सच्चे सेकुलरिज्म और सामाजिक न्याय का अर्थ भी समझाया। मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना में लाभान्वित रेहड़ी पटरी वालों में 75 फीसदी पिछड़े, दलित और आदिवासी परिवारों को मोदी की गारंटी पर मिले ऋण को लोहिया और जयप्रकाश नारायण का सामाजिक न्याय बताया। मोदी ने कहा कि यूपी के लाखों लाभार्थियों को उनके घर के पास ही योजनाओं से जोड़ा गया है। यही सच्चा सेकुलरिज्म है।


उम्मीदों की उड़ान से भविष्य की चुनौतियों को साधा
पीएम ने कहा कि उम्मीदों की उड़ान और भविष्य की चुनौतियों के सहारे युवा वर्ग को भी संदेश दिया। कहा कि, सात वर्ष पहले कोई यूपी में निवेश और नौकरी के माहौल के लिए सोच नहीं सकता था। लेकिन सात वर्ष में लाखों करोड़ का निवेश धरातल पर उतर रहा है। यूपी में लग रही फैक्ट्रियां यहां की तस्वीर बदलने वाली हैं। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, पक्का घर, बिजली, पानी, गैस कनेक्शन सहित जब तक हर लाभार्थी को उसका पक्का हक नहीं मिलेगा सरकार शांत नहीं बैठेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed