रायबरेली में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस देश को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ
{"_id":"5c157864bdec2258ad31ebe6","slug":"pm-modi-to-pay-rs-1100-crore-in-raebareli","type":"live","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस देश को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 16 Dec 2018 03:25 AM IST
ishwar ashish
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 16 Dec 2018 03:25 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:39 PM, 16-Dec-2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को न तो जवानों की फिक्र है और न ही किसानों की। पिछली सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। जब केंद्र में हमारी सरकार आई तो स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया और अब किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रहे हैं।
12:25 PM, 16-Dec-2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि आज कुछ लोग देश को कमजोर कर देना चाहते हैं। वह झूठ फैला रहे हैं। आज जनता के सामने एक पक्ष सत्य, सुरक्षा और सरकार का है। जबकि दूसरा पक्ष कांग्रेस और उन विरोधी ताकतों का है जो देश को कमजोर करना चाहते हैं। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए मोदी ने कहा कि सेना के प्रति कांग्रेस का रवैया जगजाहिर है। आज वो सेना प्रमुख, सरकार और कोर्ट सभी को झूठा बता रहे हैं। कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के साथ है।
विज्ञापन
12:00 PM, 16-Dec-2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद रायबरेली में तेजी से विकास हो रहा है। यहां पर सड़क, घर, मेडिकल कॉलेज व घर-घर में बिजली पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जिस तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं वह बेहद सराहनीय है।
पीएम मोदी ने कहा कि रेल कोच फैक्ट्री में अब हाई स्पीड ट्रेनों के कोच बनाने का काम भी शुरू होगा। रायबरेली रेल कोच निर्माण में ग्लोबल हब बनेगा। मोदी ने कहा कि रायबरेली के लोग स्वस्थ रहें इसके लिए एम्स के निर्मा का कार्य तेज कर दिया गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि रेल कोच फैक्ट्री में अब हाई स्पीड ट्रेनों के कोच बनाने का काम भी शुरू होगा। रायबरेली रेल कोच निर्माण में ग्लोबल हब बनेगा। मोदी ने कहा कि रायबरेली के लोग स्वस्थ रहें इसके लिए एम्स के निर्मा का कार्य तेज कर दिया गया है।
11:42 AM, 16-Dec-2018
रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रायबरेली एक वीवीआईपी क्षेत्र है लेकिन विकास में पिछड़ा हुआ था पर रेल कोच फैक्ट्री के कारण अब लोगों को रोजगार मिल रहा है। रायबरेली व अमेठी के गांव-गांव में घरों में बिजली उपलब्ध हो रही है। दोनों जिलों में स्वच्छता के लिए शौचालय बन रहे हैं। ये विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही सम्भव हो पाया है।
11:30 AM, 16-Dec-2018
रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। जनसभा स्थल भाजपा समर्थकों से भरा हुआ है। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री पीयूष गोयल व भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय मौजूद हैं। पीएम मोदी के मंच पर पहुंचते ही समर्थकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।
10:41 AM, 16-Dec-2018
रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण करते पीएम मोदी
- फोटो : ani
Raebareli: Prime Minister Narendra Modi inspects the Modern Coach Factory. He will later flag-off the 900th coach and a Humsafar Rake of this factory. pic.twitter.com/BW2IcaQsF4
— ANI UP (@ANINewsUP) December 16, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
10:04 AM, 16-Dec-2018
पीएम मोदी अपने रायबरेली दौेरे के पहले चरण में लखनऊ पहुंच चुके हैं। जहां उनका स्वागत राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने किया।
Prime Minister Narendra Modi arrives in Lucknow. He'll attend events later today in Raebareli and Prayagraj. pic.twitter.com/HtAPb1oR1J
— ANI UP (@ANINewsUP) December 16, 2018
रायबरेली में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस देश को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ
अपने एक दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसपीजी ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। पुलिस अफसरों के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। प्रधानमंत्री यहां 1100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
वे हमसफर रेल बोगियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री के यहां पहुंचने पर सूबे के मुख्यमंत्री और राज्यपाल राम नाईक उनकी अगवानी करेंगे। इस मौके पर ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वे हमसफर रेल बोगियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री के यहां पहुंचने पर सूबे के मुख्यमंत्री और राज्यपाल राम नाईक उनकी अगवानी करेंगे। इस मौके पर ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।