फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi to address students before teachers day.

बच्चों से मन की बात करेंगे मोदी, दिए निर्देश

Mon, 31 Aug 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 31 Aug 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to address students before teachers day.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 सितंबर को स्कूली बच्चों से मन की बात करेंगे। यह कार्यक्रम शिक्षक दिवस से एक दिन पहले आयोजित हो रहा है। प्रदेश सरकार इसके लिए स्कूलों में सभी जरूरी इंतजाम कराएगी।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को इसकी तैयारियों के संबंध में निर्देश भेज दिए हैं।

प्रमुख सचिव ने कहा है कि प्रधानमंत्री 4 सितंबर को प्रात: 10 से 11.45 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनसे सीधा संवाद करेंगे।

दूरदर्शन के सभी चैनलों, सेटकॉम, एजूसेट, वेब कास्टिंग, यू ट्यूब आदि से इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसलिए स्कूलों में ऐसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं जिससे प्रधानमंत्री का प्रसारण बच्चों तक पहुंच सके। स्कूलों में टीवी सेट के जरिये बच्चों को यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह होंगे इंतजाम

PM Modi to address students before teachers day.

यदि छात्र संख्या अधिक है तो अतिरिक्त टीवी सेट या प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था होगी।

यह कहा गया है कि टीवी चलाने के लिए पावर बैकअप इनवर्टर, जेनरेटर की व्यवस्था पहले से कर ली जाए। आईसीटी योजना के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में उपलब्ध कंप्यूटरों को हाईस्पीड इंटरनेट से कनेक्ट करते हुए लाइव वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।

ऐसे स्कूल जहां पर टीवी सेट उपलब्ध नहीं है, वहां किराए पर लेकर अथवा सामुदायिक सहयोग से इसकी व्यवस्था होगी। जहां टीवी सेट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है वहां रेडियो पर बच्चों को कार्यक्रम सुनवाया जाएगा।

कार्यक्रम को दिखाने या सुनाने की जानकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को फोटोग्राफ के जरिये दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed