फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi reached the house of Dalit Dhaniram Majhi without breaking any program protocol

Ayodhya Ram Mandir : पीएम मोदी ने कहा, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर 60 लाख यात्री प्रति वर्ष आएंगे

Sun, 31 Dec 2023 08:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 Dec 2023 08:02 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कंधरपुर इलाके में स्थित धनीराम माझी के घर पहुंचे हैं और उससे मुलाकात की है। ऐसा बताया जा रहा है कि मोदी ने उन्हें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। 

विज्ञापन
PM Modi reached the house of Dalit Dhaniram Majhi without breaking any program protocol
अयोध्या में पीएम मोदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या में अभी 10 लाख यात्री प्रतिवर्ष आएंगे। लेकिन जब एयरपोर्ट पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा तो यहां प्रतिवर्ष 60 लाख यात्री आएंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर अभी 10-15 हजार यात्री प्रतिदिन आते हैं, स्टेशन का पूरा विकास होने के बाद इसकी क्षमता प्रतिदिन 60 हजार यात्री आएंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री अयोध्या में नव निर्मित एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के साथ ही कई विकास परियोजनाओं की लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद रैली को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा कि अयोध्या में रामपथ, भक्तिपथ सहित अन्य पथों का निर्माण किया गया है। वहीं सरयू नदी की निर्मलता के लिए भी गंदे पानी की आवक रोकने का काम शुरू किया है। राम की पैडी को नया स्वरूप दिया जा रहा है। सरयू पर नए नए घाट का निर्माण किया, प्राचीन कुंड का उद्धार किया जा रहा है। लता मंगेशकर चौक हो या रामकथा पार्क , अयोध्या की पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई टाउनशिप यहां के लोगों का जीवन आसान बनाएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन


महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट लोगों को राम मंदिर से जोड़ेगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने महर्षि वाल्मीकि से कहा था कि आप त्रिकालदर्शी हो, संपूर्ण विश्व आपके लिए हथेली पर रखने के समान है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि के नाम वाला एयरपोर्ट लोगों को दिव्य, भव्य और नव्य अयोध्या से जोड़ेगा। गरीब की सेवा को समर्पित अमृत भारत ट्रेन प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेन देश में संचालित हो रही है। ये त्रिशक्ति ट्रेन भारतीय रेलवे का कायाकल्प करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी क्या बात हो सकती है कि पहली अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से होकर गुजर रही है। उन्होंने कहा कि स्वामी तुलसीदास ने कहा था कि गरीब की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। अमृत भारत ट्रेन गरीब सेवा की भावना से शुरू की गई है। वे भी आधुनिक सुविधा से युक्त ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरासत और विकास को जोड़ने में वंदे भारत ट्रेन बड़ी भूमिका निभा रही है। पहली वंदे भारत काशी के लिए चली थी, आज 34 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है, डेढ़ करोड़ यात्रियों ने इससे यात्रा की है। यात्राओं और परिक्रमा लोगों को आस्था से जोड़ती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से ही यात्राओं का महत्व रहा है। बद्रीविशाल से सेतुबंध रामेश्वरम की यात्रा, द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा, शक्तिपीठ यात्रा सहित देश के कोने कोने में यात्राएं निकलती है। भगवान राम के छोटे भाइयों के नाम पर केरल में यात्रा निकलती है। उन्होंने कहा कि पंचकोसी परिक्रमा, चौरासी कोसी परिक्रमा, गोवर्धन परिक्रमा का भी बड़ा महत्व है। इस तरह की यात्राओं और परिक्रमा लोगों को भगवान और आस्था से जोड़ती है।

अयोध्या को दुनिया का सबसे सुंदर स्वच्छ सुंदर बनाने का संकल्प

PM Modi reached the house of Dalit Dhaniram Majhi without breaking any program protocol
अयोध्या में पीएम मोदी - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री ने अयोध्या की जनता को रामनगरी को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प दिलाया। मोदी ने कहा कि अयोध्या के लोगों को देश और दुनिया के अनगिनत अतिथियों के लिए तैयार रहना है। मोदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने बताया है कि प्राचीन काल में अयोध्या नगरी धन धान्य से परिपूर्ण और समृद्धि के शिखर पर आनंद से भरी हुई थी। अयोध्या में विज्ञान और वैराग्य तो था ही उसका वैभव भी शिखर पर था। उन्होंने कहा कि अयोध्या की उसी पुरातन पहचान को आधुनिकता से जोड़कर वापस लाना है।

पांच दशक में 14 करोड़ बनाम एक दशक में 18 करोड़ कनेक्शन
अयोध्या में उज्ज्वला योजना की 10 करोड़ वीं लाभार्थी मीरा से मुलाकात के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनवरी 2016 में बलिया से जब इस योजना को शुरू किया तो कल्पना नहीं कर सकते थे कि यह सफलता की इस ऊंचाई तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पांच दशक में केवल 14 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए थे। जबकि उनकी सरकार ने दस साल में 18 करोड़ नए कनेक्शन दिए हैं, इसमें से भी 10 करोड़ कनेक्शन मुफ्त में दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब गरीबी की सेवा की भावना हो और नियत नेक तो इसी तरह से काम होता है।

भारत की मिट्टी के कण कण का पुजारी हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। अयोध्या के लोगों में भी यह उत्साह और उमंग बहुत स्वभावाविक है। उन्होंने कहा कि मैं भारत की मिट्टी के कण कण और भारत के जन जन का मैं पुजारी हूं। इसलिए वह भी उतने ही उत्सुक हैं।

इसलिए चुनी 30 दिसंबर
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख बहुत ही ऐतिहासिक है। इसी दिन 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहराकर आजादी का जयघोष किया था। आजादी के आंदोलन से जुड़े ऐसे पावन दिवस पर आजादी के अमृत काल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।

14 से 22 तक धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाएं

PM Modi reached the house of Dalit Dhaniram Majhi without breaking any program protocol
अयोध्या में मीरा के घर पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों से 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घर में श्रीराम ज्योति जलाने और दीपावली मनाकर देश को जगमग करने का आह्वान किया है। मोदी ने कहा कि अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर के निमित 14 से 22 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों, धार्मिक स्थलों और तीर्थ स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाएं। प्रधानमंत्री ने मोदी ने शनिवार को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अड्डे का लोकार्पण किया। पांच वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 15,700 करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के गति देने के अभियान को अयोध्या से नई ऊर्जा मिल रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े यह काम आधुनिक अयोध्या को देश के नक्शे पर फिर से गौरव के साथ स्थापित करेंगे।

महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मंदिरों और तीर्थ स्थलों में 14 से 22 जनवरी तक चलाएं स्वच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम पूरे देश के हैं, वह आ रहे हैं तो तो एक भी मंदिर और तीर्थ क्षेत्र अस्वच्छ नहीं होना चाहिए।

विरासत और विकास की साझा ताकत 21वीं सदी में भारत को सबसे आगे ले जाएगी

PM Modi reached the house of Dalit Dhaniram Majhi without breaking any program protocol
अयोध्या में पीएम मोदी - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में किसी भी देश को ऊंचाई पर पहुंचना है तो उसे अपनी विरासत को संभालना होगा। उन्होंने कहा कि पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहे भारत को विकास और विरासत की यही साझा ताकत 21वीं सदी में सबसे आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा कि आज के भारत का विकास अयोध्या में प्रत्यक्ष दिखता है। आज यहां प्रगति का उत्सव है तो कुछ दिन बाद 22 जनवरी को यहां परंपरा का उत्सव भी मनाया जाएगा। आज विकास की भव्यता दिख रही है है यहां कुछ दिनों बाद विरासत की भव्यता और दिव्यता दिखने वाली है। मोदी ने कहा कि एक समय था जब अयोध्या में रामलला टेंट में विचाजमान है। आज पक्का घर केवल रामलला को ही नहीं बल्कि देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है।

उन्होंने कहा कि भारत अपने तीर्थों को भी संभाल रहा है तो डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी आगे है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के विकास के साथ ही देश में 30 हजार पंचायत भवन भी बनवा रहे हैं। देश में केदारनाथ धाम का ही पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं। महाकाल और महालोक धाम का निर्माण ही नहीं हुआ है बल्कि हर घर नल योजना के लिए 2 लाख से अधिक टंकियां भी बनी है है। मोदी ने कहा कि चांद, सूरज और समद्र की गहराई को भी नाप रहे हैं तो अपनी पौराणिक मूर्तियों भी रिकार्ड संख्या में वापस ला रहे हैं। यही वह भारत है, विकास और विरासत की यही साझा ताकत भारत को 21वीं सदी में सबसे आगे ले जाएगी।

22 जनवरी को घर घर में जलाएं श्रीराम ज्योति जलाकर देश को जगगम करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या की धरती से 140 करोड़ देशवासियों से करबद्ध प्रार्थना करते हुए 22 जनवरी को अपने घर में श्रीराम ज्योति जलाने, दीपावली मनाकर पूरे हिन्दुस्तान को जगगम करने की अपील की। मोदी ने कहा कि देश के सभी लोग 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनना चाहते हैं। लेकिन हर किसी का अयोध्या आना संभव नहीं है। उन्होंने रामभक्तों से अपील की है कि अयोध्या में सुरक्षा और व्यवहार के लिहाज से 22 जनवरी को अयोध्या आने का प्लान नहीं बनाएं। प्रभु श्रीराम आ रहे हैं, उन्हें कोई तकलीफ हो ऐसा काम नहीं करें। मोदी ने कहा कि जब 550 साल तक इंतजार किया है तो कुछ दिन और इंतजार करें। 23 जनवरी के बाद अपनी सुविधा के अनुसार रामलला के दर्शन करने अयोध्या आएं। मोदी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर अब आने वाली कई सदियों तक दर्शन के लिए है, 22 जनवरी को भीड़भाड़ करने से बचना चाहिए। मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने बड़ी मेहनत की है, उन्हें तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

इसलिए है मोदी की गारंटी में इतनी ताकत

PM Modi reached the house of Dalit Dhaniram Majhi without breaking any program protocol
अयोध्या में पीएम मोदी - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कुल कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि मोदी की गारंटी में इतनी ताकत क्यों हैं? मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि क्योंकि मोदी जो कहता है उसे पूरा करने के लिए जीवन खपा देता है, मोदी जो गारंटी देता है उसे पूरा करने के लिए दिनरात एक कर देता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या भी इसकी साक्षी है। उन्होंने अवध की जनता से वादा किया कि अयोध्या धाम के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

यूपी के विकास को दिशा देगी स्मार्ट अयोध्या
प्रधानमंत्री ने कहा कि आगामी समय में अयोध्या, केवल अवध क्षेत्र ही नहीं पूरे यूपी के विकास को दिशा देने वाली है। अयोध्या में भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बड़ी वृद्धि होगी। इसके ध्यान में रखते हुए सरकार हजारों करोड़ रुपये विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को स्मार्ट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed