फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pm modi inaugurated krishi kumbh in lucknow via video conferencing

पीएम मोदी ने किया कृषि कुंभ का उद्घाटन, किसानों की आय बढ़ाने का दिया मंत्र

Fri, 26 Oct 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 Oct 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
pm modi inaugurated krishi kumbh in lucknow via video conferencing
कृषि कुंभ का उद्घाटन करते पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब देश का किसान अन्नदाता से ऊर्जादाता बनेगा। अपनी आवश्यकता से अधिक पैदा की गई सौर ऊर्जा बिजली कंपनियों को बेचेगा। इससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

विज्ञापन


मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजधानी के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में आयोजित किसान कुंभ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम बिजली और डीजल के स्थान पर सोलर सिंचाई पंप के इस्तेमाल की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन




चार वर्षों में 28 लाख किसानों के खेतों में सोलर सिंचाई पंप लगाए जाएंगे। इससे किसानों को न सिर्फ मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि वे अपनी जरूरत से ज्यादा बिजली बेच पाएंगे। यह किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। प्रयागराज में जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ से पहले ही लखनऊ में कृषि कुंभ का आगाज हुआ है। 50 हजार किसानों के अलावा देश-विदेश के वैज्ञानिक इसमें हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन कृषि के विकास को नई दिशा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल और जापान का मिलेगा सहयोग

पीएम ने कहा, यूपी से सांसद होने के नाते यहां के किसानों के सुख-दुख में शामिल होना मेरा फर्ज है। कुछ दिनों पहले मैंने यहां बड़े किसान मेले लगाने का सुझाव दिया था। कृषि कुंभ उसी का नतीजा है। इससे जहां कृषि कुंभ के पार्टनर देश इस्राइल और जापान का सहयोग यूपी को मिलेगा, वहीं पार्टनर राज्य हरियाणा को भी फायदा होगा। यह आयोजन कृषि में उन्नत तकनीक के इस्तेमाल का रास्ता खोलेगा। 

योगी सरकार के कामों की तारीफ  

मोदी ने कहा कि देश के खाद्यान्न का 20 प्रतिशत उत्पादन यूपी में होता है। केंद्र सरकार ने रबी और खरीफ की 21 फसलों के मूल्य में वृद्धि की है। लागत पर 50 प्रतिशत लाभ किसानों को मिलेगा। योगी सरकार ने जहां पिछली सरकार के मुकाबले 7-8 गुना ज्यादा गेहूं की खरीद की, वहीं, किसानों के खाते में सीधे राशि भेजी। इससे बिचौलियों का राज खत्म हुआ। पहली बार यूपी में आलू की खरीद गई। सरकार ने गन्ना किसानों को 27 हजार करोड़ से अधिक भुगतान किया है। पिछली सरकार के कार्यकाल का 11 हजार करोड़ रुपये का भी भुगतान किया। 

सरकार के केंद्र में हैं गांव-किसान

पीएम ने कहा कि किसान को कोई आगे नहीं लाता, बल्कि किसान देश को आगे लाता है। उनकी सरकार के केंद्र में गांव-किसान हैं। सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। सिंचाई के बड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम हो रहा है। टपक सिंचाई और सूक्ष्म सिंचाई से कम पानी में अधिक उत्पादन लेने की विधियां विकसित की जा रही हैं।  

कृषि क्षेत्र में बढ़ रहे निवेश के रास्ते

पीएम ने कहा कि यूपी में कृषि क्षेत्र में निवेश के नए-नए रास्ते खुल रहे हैं। इंवेस्टर्स समिट में फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में 16 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए थे। इनमें से 3500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण भी हो चुका है।  

रोबोट और ड्रोन तकनीक का करें इस्तेमाल
पीएम ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ किसानों के साथ बैठकर नई तकनीक पर मंथन करें। खेती में रोबोट और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करें। खेत के अंदर कोई चीज व्यर्थ नहीं होती। उन्हें कचरे से कंचन बनाने के गुर सिखाएं। पराली जलाने की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए किसानों को जागरूक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed