फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   players sexual harassment in bbd badminton academy

बैडमिंटन अकादमी में यौन शोषण के मामले में खिलाड़ियों ने दिए चौंकाने वाले बयान

Sat, 04 Mar 2017 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Mar 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
players sexual harassment in bbd badminton academy
डेमो प‌िक - फोटो : DEMO Pics

बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी के बर्खास्त सचिव डॉ. विजय सिन्हा और उनके बेटे निशांत पर शोषण का आरोप लगाने वाली दो खिलाड़ियों ने शुक्रवार दोपहर अपने बयान दर्ज कराए। 

विज्ञापन


पीड़ित खिलाड़ियों का कहना था कि निशांत ने अकादमी की कई नाबालिग खिलाड़ियों का यौन शोषण किया। इसकी शिकायत तत्कालीन सचिव व उसके पिता से की गई। हालांकि, वह बेटे की हरकतों को नजरअंदाज करते रहे। 
विज्ञापन


गोमतीनगर सीओ सत्यसेन यादव ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने बर्खास्त सचिव और उनके बेटे के बारे में जो भी बयान दिए हैं, शनिवार को उनका अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद डॉ. विजय सिन्हा और निशांत की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचक नारद मुनि ने बताया कि  आरोप लगाने वाली दो खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से लौटने की जानकारी के बाद शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वह महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैडमिंटन अकादमी पहुंचे थे। 

खिलाड़ियों को होटल-क्लबों में ले जाकर करता था मौज-मस्ती

players sexual harassment in bbd badminton academy
डेमो प‌िक
यहां करीब डेढ़ घंटे तक दोनों के बयान दर्ज करने के बाद मजिस्ट्रेटी बयान के लिए कोर्ट ले जाया गया। अकादमी के सूत्रों ने बताया कि खिलाड़ियों ने निशांत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निशांत टूर्नामेंट के लिए सेलेक्शन से लेकर अकादमी में सुख-सुविधाओं का ख्याल रखने का झांसा देकर कई खिलाड़ियों को शिकार बनाया। 

जो खिलाड़ी बात नहीं मानती थीं, उन्हें प्रताड़ित करता था। एक खिलाड़ी ने उससे दूरी बनाकर अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे किशोर से दोस्ती कर ली तो निशांत ने किशोर को बेरहमी से पीटा था। 
पीड़िताओं ने बताया कि निशांत की हरकतों के कारण ही कई खिलाड़ियों ने अकादमी छोड़ दी थी। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज होने के बाद आरोपी पिता-पुत्रों की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।

निशांत से पीड़ित नाबालिग खिलाड़ियों ने बताया कि वह खिलाड़ियों को अंगुलियों के इशारे पर नचाता था। खिलाड़ियों के साथ अकादमी में अय्याशी के अलावा होटलों और क्लबों में भी मौज-मस्ती करता था। 

उसकी मनमानी में शामिल न होने पर कैरियर तबाह करने की धमकी दी जाती थी। मजबूर लड़कियां डर के मारे उसके साथ चली जाती थीं। खिलाड़ियों ने बताया कि वह लड़कियों के साथ लेकर देर रात तक होटलों और क्लबों में शराब पीता था। कई बार नशे की हालत में उसका लोगों से झगड़ा हुआ। अक्सर वह लड़कियों से मारपीट भी करता था।

पिटाई की शिकार दो खिलाड़ियों ने भी दर्ज कराए बयान

players sexual harassment in bbd badminton academy
डेमो प‌िक

विवेचक ने बताया कि अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे दो खिलाड़ियों ने भी अपने बयान दर्ज कराए हैं। निशांत ने इन खिलाड़ियों के साथ मारपीट की थी। दोनों खिलाड़ियों ने अकादमी के अधिकारियों से उसकी लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी।

अगले हफ्ते लौटेंगे बाकी पीड़ित खिलाड़ी
यौन शोषण और प्रताड़ना की शिकायत करने वाले बाकी खिलाड़ी अगले हफ्ते अकादमी लौटेंगे। फिलवक्त शिकायतकर्ता टूर्नामेंट व अन्य वजहों से शहर से बाहर गए हुए हैं। विवेचक ने बताया कि उनके लौटने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।

अकादमी के कर्मचारियों का ब्यौरा लिया
विवेचक ने उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अकादमी में काम करने वाले कर्मचारियों का ब्यौरा ले लिया है। बीते दिनों अकादमी में छानबीन के दौरान विवेचक ने पांच साल से अकादमी में काम कर रहे कर्मचारियों के नाम-पते व मोबाइल नंबर की जानकारी मांगी थी। इसमें वह कर्मचारी भी शामिल हैं जो अकादमी छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed