फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plane schedule change due to weather

अब बदले समय पर उड़ान भरेंगे विमान, देखें शिड्यूल

Fri, 04 Nov 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Nov 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
plane schedule change due to weather
विमान

बदलते मौसम को देखते हुए विमानों की समय सारिणी में बदलाव कर दिया गया है। सिविल एविएशन ने फ्लाइट का विंटर शिड्यूल 28 अक्तूबर से लागू कर दिया है। नई समय सारिणी के तहत सुबह नौ बजे से पहले की उड़ानों का समय बदला है। 

विज्ञापन


यानी लखनऊ से दिल्ली के लिए सबसे पहला विमान सुबह 6.20 बजे उड़ान भरेगा। एयरपोर्ट निदेशक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविऐशन के आदेश पर नई समय सारिणी लागू हो गई है।
विज्ञापन


 इस बार विंटर शेड्यूल से फ्लाइट की नई समय-सारिणी पर बहुत फर्क नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि नई तकनीकी 3बीआईएलएस के चलते कोहरे में भी विमान उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंटर शिड्यूल के मुताबिक, अब लखनऊ से दिल्ली के लिए सुबह 6:20 बजे इंडिगो, 7:00 बजे गो एयरवेज, 7:35 बजे जेट एयरवेज, 8:55 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट्स जाएंगी। 

लखनऊ से वाराणसी के ‌ल‌िए नई फ्लाइट

plane schedule change due to weather
डेमो - फोटो : File Photo
नई समय-सारिणी

इंडिगो
दिल्ली     6:20 बजे
बंगलुरु    6:30 बजे
मुंबई       8:00 बजे
पटना      8:35 बजे 
दिल्ली     9:15 बजे

जेट एयरवेज
दिल्ली    7:35 बजे
मुंबई     8:25 बजे

एयर इंडिया 
दिल्ली      8:55 बजे
जेद्दा       8:15 बजे
 

 इंडिगो ने हफ्ते में दो दिन लखनऊ से वाराणसी के लिए नई फ्लाइट शुरू की है। ये उड़ानें सोमवार और गुरुवार को दोपहर में संचालित होंगी।
अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से वाराणसी की नई फ्लाइट दोपहर 2:50 बजे लखनऊ से उड़ान भरेगी। नई सेवा 30 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है और सिर्फ 30 नवंबर तक ही जारी रहेगी। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इससे दोपहर में लखनऊ से वाराणसी जाना आसान हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed