Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pink, Emerald, and Sapphire emerge victorious

Lucknow News: पिंक, एमरल्ड और सफायर विजयी

Mon, 16 Nov 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Pink, Emerald, and Sapphire emerge victorious
लखनऊ। अंडर-12 नीरू कपूर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को खेले गए मुकाबलों में टीम पिंक, एमरल्ड और सफायर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

यश साहनी ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में टीम पिंक ने टीम गोल्ड को 98 रन से शिकस्त दी। पिंक के 263 रन के जवाब में गोल्ड की टीम 24.1 ओवर में 165 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम से श्रेयांश उपाध्याय ने महज 73 गेंदों पर 24 चौके और चार छक्कों की मदद से 139 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली, जबकि दिव्य आनंद सक्सेना ने तीन विकेट झटके।
प्रतियोगिता के दूसरे लीग मुकाबले में टीम एमरल्ड ने टीम रस्ट को 157 रनों से करारी मात दी। एमरल्ड के 207 रन के जवाब में रस्ट का पुलिंदा 11.2 ओवर में महज 50 रन पर बंध गया। विजेता टीम से कुशाग्र सिंह ने 60 गेंदों पर 17 चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन की आतिशी पारी खेली, जबकि अविघ्न गौर ने तीन विकेट अपनी झोली में डाले।
विज्ञापन

दिन के तीसरे मुकाबले में टीम सफायर ने टीम ब्लैक को आठ विकेट से शिकस्त दी। ब्लैक के 70 रन के लक्ष्य को टीम सफायर ने 9.4 ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मदन मिश्रा ने 27 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed