{"_id":"b5f22e3e02eef8300057f0e28535efd9","slug":"pil-on-robert-vadra-to-be-heard-in-court-on-19-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"PIL: 19 को होगी वाड्रा के खिलाफ सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PIL: 19 को होगी वाड्रा के खिलाफ सुनवाई
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Aug 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के इस फैसले से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
बेंच ने वाड्रा के खिलाफ कथित अनियमितताओं की जांच कराए जाने के आग्रह वाली नई जनहित याचिका (पीआईएल) को इसी मामले में पहले दायर की गई अन्य याचिका के साथ संबद्ध् कर 19 अगस्त को पेश किए जाने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट ने यह आदेश एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्त्री की पीआईएल पर बुधवार को दिया।
गौरतलब है कि वाड्रा रियल एस्टेट की एक इंटरनेशनल कंपनी डीएलएफ की एक लैंड डील के बड़े फर्जीवाड़े में फंसे हुए हैं। हरियाणा में पोस्टेड वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका ने इस मामले का खुलासा करके पूरे देश में सनसनी फैला दी थी।
विज्ञापन
काफी दिनों से ठंडे बस्ते में रहा ये मामला एक बार फिर से बाहर निकल आया है। इससे न सिर्फ कांग्रेस की किरकिरी हो रही है, बल्कि पूरे गांधी परिवार की साख को बट्टा लगा है।
विज्ञापन