{"_id":"66fc6d830e77a1dd360187a4","slug":"pickup-broke-railway-gate-boom-raebareli-news-c-101-1-rai1002-120467-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिकअप ने तोड़ा रेलवे गेट बूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिकअप ने तोड़ा रेलवे गेट बूम
Wed, 02 Oct 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली )। लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड के बछरावां कस्बे के 175 बी गेट पर मंगलवार शाम पिकअप चालक ने गेट बूम तोड़ दिया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इससे एक घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची जीआरपी ने पिकअप को कब्जे में लिया।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे अर्चना एक्सप्रेस को गुजारने के लिए गेट बंद हो रहा था। इसी दौरान कस्बे के मुख्य चौराहे की ओर से लालगंज रोड आ रहा पिकअप चालक बंद हो रहे गेट से वाहन को गुजरने लगा। इससे गेट बूम टूट गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गेटमैन समरेश की सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया।
लोगों ने बताया कि पिकअप चालक रायबरेली से कालूखेड़ा जनपद उन्नाव जाने के लिए क्रॉसिंग से गुजर रहा था। रेलवे पुलिस को देखकर चालक भाग गया। गेट बूम टूटने से रेलवे क्राॅसिंग से बछरावां चौराहे तक एक घंटे जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आरपीएफ चौकी इंचार्ज दिनेश शर्मा ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।
ट्रेन की चपेट में आकर गोवंश की मौत
मंगलवार शाम को रायबरेली से बछरावां आ रही अर्चना एक्सप्रेस की रेलवे ट्रैक पर टहल रहे दो गोवंश से टक्कर हो गई। हादसे में एक गोवंश की मौत हो गई। दूसरा गोवंश घायल हो गया।