फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Physicaly chalanged students not getting hostel

कक्षाएं शुरू, छात्रावास के लिए भटक रहे विद्यार्थी

Fri, 19 Jul 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Physicaly chalanged students not getting hostel
पुनर्वास विवि में कक्षाएं शुरू, दिव्यांगों को भी अब तक नहीं मिला हॉस्टल
विज्ञापन

कहा, लेक्चरों की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध नहीं हो रही
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में 16 जुलाई से कक्षाएं तो चलने लगीं, लेकिन अभी तक छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे विद्यार्थियों में नाराजगी है। दिव्यांग विद्यार्थियों को सर्वाधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से वे क्लास भी अटेंड नहीं कर पा रहे हैं।

विद्यार्थियों ने कुलपति व रजिस्ट्रार कार्यालय में ज्ञापन देकर कहा कि अभी तक छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया तक नहीं शुरू हो पाई है। इससे विद्यार्थी नियमित कक्षाओं में नहीं आ पा रहे हैं। दिव्यांग विद्यार्थियों के रुकने की व्यवस्था न होने के कारण ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नियमित कक्षाओं में न आने से उन्हें कक्षाओं की रिकॉर्डिंग तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। विवि में दृष्टिबाधित छात्रों के लिए कक्षाओं के लेक्चर के अलावा कोई भी पढ़ने-लिखने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सामग्री नहीं उपलब्ध कराई गई। छात्रों ने कहा कि अगर 2-3 दिन में छात्रावास आवंटन नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विवि प्रवक्ता प्रो. अश्वनी कुमार दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed