{"_id":"68469af08ea4016fdb0f1562","slug":"phd-admissions-start-soon-kgmu-seatsopen-in-both-medical-science-know-whole-process-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU : केजीएमयू में जल्द शुरू होंगे पीएचडी दाखिले, नए आदेश के अनुसार होंगे दाखिले, मांगी गई डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU : केजीएमयू में जल्द शुरू होंगे पीएचडी दाखिले, नए आदेश के अनुसार होंगे दाखिले, मांगी गई डिटेल
Mon, 09 Jun 2025 03:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Jun 2025 03:38 PM IST
सार
केजीएमयू में पीएचडी के लिए जल्द ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। नए ऑर्डिनेंस के अनुसार एक प्रोफेसर अधिकतम 8, एसोसिएट प्रोफेसर 6, और असिस्टेंट प्रोफेसर 4 शोधार्थी को गाइड कर सकते हैं।
विज्ञापन
केजीएमयू में जल्द शुरू होंगे पीएचडी दाखिले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान केजीएमयू से पीएचडी करने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। केजीएमयू में पीएचडी की सीट के लिए सभी विभागों से जानकारी मांगी गई है। जल्द ही दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
केजीएमयू की डीन प्रो. अमिता जैन की ओर से जारी आदेश में विभाग के कुल पीएचडी विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों के अधीन शोध कर रहे शोधार्थियों का ब्योरा भी मांगा गया है। साथ ही विभाग में चल रहे प्रोजेक्ट की जानकारी भी देने को कहा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP News: अंतरिक्ष में नई इबारत लिखने को तैयार शुभांशु शुक्ला, पोस्टरों से सजाया गया उनका घर; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Weather News: झुलसा देने वाली धूप में उमस ने ढाया सितम, आज पारा 43 डिग्री तक जाने के आसार; पढ़ें ताजा अपडेट
संस्थान में इसी साल से नए ऑर्डिनेंस के अनुसार दाखिले होने हैं। इसमें प्रोफेसर के अधीन एक समय में अधिकतम आठ, एसोसिएट प्रोफेसर के अधीन छह और असिस्टेंट प्रोफेसर के अधीन अधिकतम चार शोधार्थी शोध कर सकते हैं। साथ ही प्रवेश परीक्षा और उसमें न्यूनतम 50 फीसदी अंक लाने की अनिवार्यता भी है। फिलहाल सीटों का ब्योरा मांगा गया है। जल्द ही दाखिले के लिए आवेदन भी मांगे जाएंगे। केजीएमयू से मेडिकल के साथ ही विज्ञान की कई अन्य शाखाओं में भी शोध किया जा सकता है।