फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Petroleum Dealers Association president gets into an argument with the inspection team for no helmet, no fuel.

Lucknow News: नो हेलमेट, नो फ्यूल में जांच करने पहुंची टीम से पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष की कहासुनी

Sat, 10 Jan 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Petroleum Dealers Association president gets into an argument with the inspection team for no helmet, no fuel.
पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।
लखनऊ। नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से पेट्रोल पंपों पर वाहनों की चेकिंग और चालान काटने को लेकर लखनऊ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह की अधिकारियों से कहासुनी हो गई। उन्होंने बगैर हेलमेट वाले ग्राहकों का चालान काटने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सड़कों और चौराहों पर चालान किए जाएं, पेट्रोल पंप पर इसका क्या औचित्य है। इसके बाद टीम अन्य पेट्रोल पंपों पर जांच के लिए चली गई।
विज्ञापन




राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को ''नो हेलमेट, नो फ्यूल'' अभियान की जांच शुरू की। उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम, आरटीओ संजय तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय, एआरटीओ प्रदीप कुमार सिंह, यात्री-मालकर अधिकारी अनीता वर्मा व आभा त्रिपाठी की टीम जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची। उन्होंने बगैर हेलमेट ईंधन भरवाने आ रहे चालकों को समझाया और कुछ के चालान भी काटे।
विज्ञापन




इस पर डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चालान करना ही है तो सड़कों पर बगैर हेलमेट चलाने वालों का किया जाए। इस पर टीम अन्य पेट्रोल पंपों पर जांच के लिए रवाना हो गई। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह और डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव आलोक त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन पेट्रोल पंपों पर हुई जांच, 102 चालान कटे



आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत कुल तीन पेट्रोल पंपों पर जांच की गई। इनमें डीएम आवास के सामने स्थित पंप के अलावा हनुमान सेतु स्थित अवध ऑटोमोबाइल्स और हजरतगंज स्थित रंजन सर्विस स्टेशन शामिल थे। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहनों को रोका गया, उनके चालान काटे गए और उन्हें पेट्रोल देने से मना किया गया। साथ ही हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। कुल 102 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए।




I
I
I
I
Iअभियान का उद्देश्य जागरूकता फैलाना था। कुछ चालान ठीक थे, लेकिन ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर चालान काटने से कारोबार प्रभावित होता है।
I
I
I
Iवीरेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष, लखनऊ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशनI

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article