{"_id":"6a1090dba6340f0fdc0ec1d7","slug":"petrol-and-diesel-shortages-cause-panic-with-queues-at-pumps-lucknow-news-c-91-1-brp1007-156974-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत से हाहाकार, पंपों पर लगीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत से हाहाकार, पंपों पर लगीं कतारें
विज्ञापन
टांडा के हयातगंज स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार रात को लगी भीड़। संवाद
अंबेडकरनगर। पेट्रोल-डीजल का संकट अब आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालने लगा है। ईंधन की किल्लत के चलते कई इलाकों में लोग घंटों लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं, जबकि कई पेट्रोल पंप पूरी तरह से सूखे पड़े हैं। हालांकि, प्रशासन और तेल कंपनियों की ओर से जिले में पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
कहीं केवल पेट्रोल मिल रहा है तो कहीं सिर्फ डीजल। कई स्थानों पर दोनों ईंधन खत्म होने से वाहन चालकों, किसानों, व्यापारियों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि जहां भी तेल उपलब्ध होने की सूचना मिलती है, वहां कुछ ही देर में वाहनों की कतारें लग जाती हैं।
दृश्य-1: अकबरपुर
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे टांडा मार्ग स्थित देवांश पेट्रोल पंप पर जब लोग पेट्रोल लेने पहुंचे, तो उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। कर्मचारी ने बताया कि पेट्रोल मशीन की नोजल खराब है, हालांकि यहां डीजल की बिक्री जारी थी। इसी मार्ग पर स्थित सरदार पंप पर पेट्रोल तो था, लेकिन लोगों को भारी भीड़ के बीच जूझना पड़ा। वहीं, जगमोहन फिलिंग स्टेशन पर दोपहर में ही पेट्रोल और डीजल दोनों खत्म हो गए, जिससे वाहन चालकों को निराश लौटना पड़ा। तेल खत्म होने के कारण कई बाइक सवार गाड़ियों को पैदल घसीटते नजर आए।
विज्ञापन
दृश्य-2 : भीटी
भीटी क्षेत्र के सेनपुर, आनापुर और मिझौड़ा सया स्थित पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध होने की खबर मिलते ही सुबह-सुबह ही वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मदार भारी स्थित दुर्गा जी फिलिंग स्टेशन पर दोनों ईंधन खत्म होने से सन्नाटा रहा। कटेहरी के दशरथ फिलिंग स्टेशन पर भी पिछले दो दिनों से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह बंद है। लोगों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो परिवहन व्यवस्था और खेती-किसानी पर इसका असर पड़ेगा।
दृश्य- 3: आलापुर
आलापुर तहसील क्षेत्र के जहांगीरगंज स्थित जगदीशपुर के दोनों पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को भी तेल की खेप नहीं पहुंची। सुजालपुर स्थित पंप पर भी कई दिनों से आपूर्ति ठप है, जिससे बाइक सवार और छोटे व्यापारी भटकने को मजबूर हैं। दूसरी ओर, राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के फौजी किसान सेवा केंद्र (बिजली तिहाईतपुर) पर तेल होने की सूचना मिलते ही भारी भीड़ जुट गई और लोग घंटों लाइन में खड़े रहे। देवरिया बाजार, पदुमपुर और कस्तूरीपुर के पेट्रोल पंप पूरी तरह खाली मिले, जहां से लोग खाली टैंक के साथ वापस लौटे।
दृश्य-4: टांडा
टांडा तहसील क्षेत्र के कश्मीरिया स्थित मेहरोत्रा फिलिंग स्टेशन पर केवल प्रीमियम पेट्रोल उपलब्ध था, जिसके कारण मजबूरी में लोगों को महंगा तेल खरीदना पड़ा। हयातगंज का फाइन फिलिंग स्टेशन बंद मिलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। इब्राहिमपुर क्षेत्र के अवसानपुर स्थित मां राधा फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल दोनों मिलने से लोगों को थोड़ी राहत रही, लेकिन इसके ठीक सामने स्थित बाबा फिलिंग स्टेशन पूरी तरह खाली था। कैप्टन फिलिंग स्टेशन हीरापुर पर भी ईंधन खत्म रहा, जबकि बर्मा फिलिंग स्टेशन पर केवल पेट्रोल उपलब्ध था।
बाइक को लगाना पड़ा धक्का
उतरेथू निवासी संतोष अपने दोस्त के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने देवांश पेट्रोल पंप आए थे, लेकिन तेल न मिलने पर निराश हुए। संतोष ने बताया कि वे कई पंपों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर जगह किल्लत है। इसी तरह मालीपुर के रहने वाले दीपचंद्र शुक्रवार को किसी काम से अकबरपुर आए थे। उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। जब वे जगमोहन फिलिंग स्टेशन पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला, जिसके बाद उन्हें चिलचिलाती धूप में बाइक को धक्का मारकर पैदल ले जाना पड़ा।
डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : डीएसओ
जिले में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, जनता अफवाहों पर ध्यान न दें। शुक्रवार को जिले में 1,365 किलोलीटर डीजल तथा 1,295 किलोलीटर पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहा। कुछ माध्यमों से यह शिकायत मिली थी कि पंपों पर 500, 1,500 या 2,000 रुपये जैसी निर्धारित सीमा में ही तेल दिया जा रहा है। इस संबंध में तेल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों से बात की गई है, ऐसी कोई सीमा तय नहीं है।
- शिवाकांत पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ)