{"_id":"5c35da56bdec2256cf3e9276","slug":"petition-filed-in-case-of-recruitment-of-information-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सूचना आयोग में आयुक्त के पदों पर तैनाती के लिए याचिका दाखिल, कल होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सूचना आयोग में आयुक्त के पदों पर तैनाती के लिए याचिका दाखिल, कल होगी सुनवाई
Wed, 09 Jan 2019 04:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Jan 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की है। जिस पर 10 जनवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
याचिका में नूतन ठाकुर ने कहा कि आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त व 10 सूचना आयुक्त को नियुक्त किए जाने की व्यवस्था है। जिसमें अब तक आठ सूचना आयुक्त कार्य कर रहे थे। इन सभी का छह जनवरी 2019 को कार्यकाल पूरा हो गया है। इसलिए आयोग में अब मुख्य सूचना आयुक्त ही अकेले बचे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस कारण उनके जैसे कई वादकारी काफी परेशान हैं। मामले पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। नूतन ठाकुर ने कोर्ट से एक माह में सभी पदों पर नियुक्ति करने का निर्देश देने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन