फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People can see the tiger, but not the forest department team.

Lucknow News: लोगों को बाघ दिख रहा, वन विभाग की टीम को नहीं

Sat, 01 Feb 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
People can see the tiger, but not the forest department team.
बाघ के पदचिह्न।

विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी क्षेत्र के रहमानखेड़ा में वन विभाग की टीम 58 दिनों से खाक छान रही है, लेकिन बाघ 18 शिकार करने के बाद भी पकड़ से दूर है। हैरानी इस बात की भी है कि बाघ लोगों को तो दिख रहा है, लेकिन वन विभाग की टीम को नहीं। बाघ कब पकड़ा जाएगा यह स्थिति साफ नहीं है। शुक्रवार को दो लोगों को बाघ दिखा और सूचना के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे बाघ जंगल की ओर भाग गया।



संस्थान के कर्मचारी ने देखा बाघ



शुक्रवार सुबह 9 बजे मोटी नीम से केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान जा रहे संविदाकर्मी मनोज ने उलरापुर मोड़ के पास पहुंचे तभी उन्हें बाघ दिखाई दिया। घबराए मनोज ने इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी, लेकिन तब तक बाघ दूर जा चुका था।
विज्ञापन




राहगीर ने देखा बाघ

दोपहर में 11:30 बजे मीठेनगर खंडजा स्थित रेलवे फाटक के पास राहगीर ने बाघ देखा। वह घबराकर भागा और कटीली झाड़ियों में गिरकर काटे लगने से वह घायल हो गया। वनकर्मियों को बाघ को रेलवे पटरी क्रास करने की जानकारी दी, पर वन कर्मी उल्टे ही राहगीर को फटकार लगा दी। इसके बाद कमांड सेंटर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक किमी. दायरे में की गई कॉम्बिंग



डीएफओ सितांशु पांडे ने बताया कि बाघ की सक्रियता मिलने की जानकारी पर वन विभाग की टीम ने जोन एक बेल वाले ब्लॉक में करीब एक किमी. तक कॉम्बिंग की। थर्मल ड्रोन से भी चहलकदमी समझी गई है। यहां बागों में बाघ के पगचिह्न मिले हैं। वहीं, पांच सीसीटीवी लाइव 32 फोटो ट्रैप कैमरे भी अलग अलग लोकेशन पर लगाए गए हैं। बाघ के नए पगचिह्न भी केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के पास पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed