{"_id":"5e78bf178ebc3e773e2317c3","slug":"passengers-made-ruckus-on-kaiserbagh-bus-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में लॉकडाउन: कैसरबाग स्टेशन पर बस न मिलने से भड़के यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में लॉकडाउन: कैसरबाग स्टेशन पर बस न मिलने से भड़के यात्रियों ने किया हंगामा
Mon, 23 Mar 2020 07:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Mar 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे पर सोमवार दोपहर करीब 400 यात्री पहुंच गए। जिनको गोंडा व बहराइच जाना था। जबकि बस अड्डे पर तालाबंदी करने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
ये यात्री टैक्सी के जरिये बाहर से आए थे लेकिन अड्डे पर बस का इंतजाम न होने के कारण हंगामा करने लगे।
ये यात्री वाराणसी, दिल्ली से आए थे जो गोंडा, बहराइच व गोरखपुर जाना चाहते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को भेजने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन