लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12003) में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अनुभूति कोच रविवार को लगाया गया। यात्रियों को इस कोच में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
2 of 7
शताब्दी में कुछ इस तरह नजर आए अनुभूति कोच
- फोटो : अमर उजाला
सीटों पर एलईडी, आरामदायक सीटें, सेंसर से खुलने वाले दरवाजे व शौचालय...। ऐसी ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शताब्दी एक्सप्रेस के अनुभूति कोच का लुत्फ पैसेंजरों ने रविवार को उठाया। लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की अनुभूति बोगी में सभी सीटें फुल रहीं।
3 of 7
शताब्दी एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से लखनऊ आने वाली शताब्दी (12004) में यह बोगी लगी। वहीं लखनऊ पहुंचने के बाद ट्रेन इसी बोगी के साथ दोपहर 3.35 बजे जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना हुई, जहां 56 पैसेंजरों ने ट्रेन के टिकट बुक कराकर सफर किया। पैसेंजरों को इस बोगी में सुख की अनुभूति हुई और उन्होंने सुविधाओं का लुत्फ उठाया।
4 of 7
शताब्दी में कुछ इस तरह नजर आए अनुभूति कोच
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अनुभूति कोच में जीपीएस आधारित पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीटों पर एलसीडी स्क्रीन, जिसमें ट्रेन की स्पीड भी नजर आ रही थीं, घोषणाएं सुनने के लिए हेडफोन, विमान की तरह ऊपर लगेज रखने की सुविधा, सेंसर से चलने वाले मॉड्यूलर बायो ट्वायलेट, आधुनिक पानी की टोटियां, यूएसबी चार्जिंग पॉइंट, खूबसूरत डिजाइन, एलईडी की सुविधाएं यात्रियों को मिली।
5 of 7
शताब्दी एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बोगी में दृष्टिबाधित पैसेंजरों के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं। सीट नम्बर पहचानने से लेकर बैठने तक की व्यवस्था सराहनीय है। आरामदायक सीटों को फोल्ड व ओपेन किया जा सकता है। अनुभूति कोच में सीटों की बुकिंग कराने पर पैसेंजरों को 2275 रुपये का टिकट खरीदना पड़ा। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का टिकट 1,935 व चेयरकार का 1,340 रुपये है।