फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Panchayats will get more than 11 thousand crores for the employment of workers

श्रमिकों के रोजगार के लिए पंचायतों को मिलेंगे 11 हजार करोड़ से ज्यादा

Sat, 13 Jun 2020 09:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Jun 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Panchayats will get more than 11 thousand crores for the employment of workers
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
स्थानीय स्तर पर प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार की कमी न हो इसके लिए प्रदेश की ग्राम पंचायतों में इस वर्ष 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का काम होगा। ग्राम पंचायतों को इसकी कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है।  
विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य वित व केंद्रीय वित की संस्तुति पर वित वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई रकम में करीब 4,000 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सका। यह रकम चालू वित वर्ष में खर्च की जानी है। 
विज्ञापन


इसी तरह वितीय वर्ष 2020-21 में पंचम राज्य वित से 4,340 करोड़ और 15 वें वित आयोग की संस्तुतियों से 6,825 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। इस तरह करीब 11,165 करोड़ रुपये पूरे वित वर्ष में खर्च के लिए इन्हीं मदों से उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रकम प्रवासी मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने में खर्च किया जाएगा। इसके लिए पंचायतें पंचायतीराज विभाग के दिशानिर्देश के मुताबिक कार्ययोजना बनाकर काम करेंगी। राज्य वित आयोग की संस्तुति पर दी जाने वाली रकम का 50 प्रतिशत हिस्सा पूर्व निर्मित परिसंपतियों के अनुरक्षण व 50 प्रतिशत नए कार्यों पर खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed