फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pan Masala companies are not paying tax properly.

पान मसाला कंपनियों ने नौ महीनों में चुराए 800 करोड़

Fri, 22 May 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 May 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
Pan Masala companies are not paying tax properly.

केस-1

विज्ञापन

एसआईबी ने पिछल साल दो अगस्त को ऐशबाग स्थित फर्म हिमाचल आरकेजी ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम आदि पर छापा मारा। बड़े पैमाने पर पान मसाला का स्टॉक सील किया गया।

कारोबारी ने इस पान मसाला पर पकड़ी टैक्स चोरी के एवज में 38.56 लाख रुपये जमानत एवं पेनाल्टी के रूप में चुकाया। टीम ने छापामारी में जो दस्तावेज जब्त किए उसकी जांच करके 102.82 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का असेसमेंट किया गया।
विज्ञापन


केस-2
ऐशबाग स्थित राकेश वर्मा की फर्म पर एसआईबी ने इसी साल 27 फरवरी को छापा मारा। 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी सामने आई। वहीं गोदाम में पाए गए 7.69 लाख रुपये के पान मसाला पर 3 लाख रुपये की पेनाल्टी जमा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईबी इस टैक्स चोरी की जांच पूरी कर चुकी है जिसकी असेसमेंट रिपोर्ट कर निर्धारण अधिकारी को नोटिस भेजने एवं टैक्स चोरी की रकम को वसूलने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

36 कारोबारियों के यहां छापे में हुआ खुलासा

Pan Masala companies are not paying tax properly.

पान मसाल कंपनियां कर चोरी में सबसे आगे हैं। पिछले नौ महीनों में 36 कारोबारियों के यहां वाणिज्य कर विभाग की स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच (एसआईबी) ने छापा मारा।

इनमें 13 कंपनियां गुटखा का कारोबार करने वाली हैं। इन कंपनियों में 800 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। जबकि दो करोड़ रुपये से ज्यादा की पेनाल्टी वसूली गई।

एसआईबी की रिपोर्ट पर कर निर्धारण अधिकारी ने टैक्स चोरी की रकम वसूलने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

लखनऊ रेंज की एसआईबी ने 2014-15 के अगस्त से दिसंबर तक 21 फर्मों पर छापा मार टैक्स चोरी पकड़ी। इनमें 9 पान मसाला कंपनियां शामिल थीं।

वहीं 2015-16 के जनवरी से अब तक 15 फर्मों पर छापा मारा जा चुका है जिनमें 4 पान मसाला कंपनियों में टैक्स चोरी पकड़ी गई। यानी 13 पान मसाला कंपनियों में पिछले नौ महीनों में टैक्स चोरी पकड़ी गई।

टाइल्स कंपनियां भी टैक्स चोरी में पीछे नहीं

Pan Masala companies are not paying tax properly.

टैक्स चोरी में दूसरे नंबर पर पांच टाइल्स कंपनियां रहीं जो गुजरात से फर्जी बहती से लखनऊ तक माल मंगाती और बेचकर टैक्स खा जाती थीं। इसके अलावा 4 प्लाईवुड कंपनियों में बड़े पैमाने पर वाणिज्य कर चोरी पकड़ी गई।

एसआईबी अफसरों के मुताबिक टैक्स चोरी करने वाली जिन फर्मों का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड है, उनकी निगरानी की जा रही। ऐसी 20 से अधिक फर्म हैं जो साठगांठ एवं गुपचुप तरीके से टैक्स चोरी करके माल को इधर-उधर कर रही हैं।

किस पर कितना टैक्स चोरी का असेसमेंट

फर्म--वस्तु--रुपये (करोड़ में)
श्रीबालाजी मार्केटिंग अशोक मार्ग--पान मसाला--75
हिमाचल आरकेजी ट्रेडिंग ऐशबाग--पान मसाला--98.75
विक्टर ई कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड--रेडीमेड गारमेंट्स--15
गाडफ्रेलिप्स इंडिया लिमिटेड--पान मसाला--10

एसकुमार ट्रेडिंग सआदतगंज--जड़ी बूटी--4
अनिल गृह उद्योग पान दरीबा--कटी सुपारी--2
जीएम इंटरप्राइजेज तेलीबाग--टाइल्स--1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed