पहलगाम हादसा: 18,349 में बिका श्रीनगर से लखनऊ का एयर टिकट, वापस आने के लिए मारामारी; 18 हजार पर्यटक अभी फंसे
Pahalgam accident: पहलगाम में हुए हादसे के बाद कश्मीर क्षेत्र में ठहरे हुए पर्यटकों में अपने घर वापस आने की होड़ सी मची है। ऐसे में टिकट के प्राइस बढ़ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी हमले के बाद श्रीनगर में फंसे पर्यटकों के लिए वापसी की राह आसान नहीं। एक ओर एयर टिकट आसमान छू रहे हैं तो दूसरी ओर ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में पर्यटकों को वापस लौटने में मुश्किलें आएंगी। लखनऊ आने वाली ट्रेनों की वेटिंग 165 के पार पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को श्रीनगर से लखनऊ की कनेक्टिंग उड़ान का टिकट 18,349 रुपये में बिका।
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद यात्रा पर गए अवध क्षेत्र के पर्यटकों ने वापसी शुरू कर दी है। अनुमान के अनुसार इधर के 18 हजार से अधिक पर्यटक जम्मू-कश्मीर में हैं, जिन्हें लखनऊ लौटना है। वापसी के लिए एयर टिकट काफी महंगे बिक रहे हैं। मंगलवार को आतंकी हमले के बाद श्रीनगर से वापसी के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटों का टिकट 25,000 रुपये तक पहुंच गया था। बुधवार को एयर टिकट के दाम में सात से आठ हजार रुपये की कमी देखी गई।
मंगलवार रात में श्रीनगर से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान का टिकट 25,874 रुपये तथा एयर इंडिया की उड़ान का किराया 25,480 रुपये था। बृहस्पितवार को श्रीनगर से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2197 का टिकट 18,349 रुपये में बिका। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को श्रीनगर से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2305 का टिकट 14,264 रुपये, 6ई-2356 का टिकट 16,891 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की सीधी उड़ान संख्या 6ई-6945 का टिकट 7991 रुपये में है, जबकि कनेक्टिंग उड़ानों के टिकट 11,725 रुपये तक मिल रहे हैं।
Pahalgam Attack: भारत ने लिए पांच बड़े फैसले, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द; अटारी बॉर्डर भी बंद
ट्रेनों में वेटिंग बढ़ी, 165 पार
जम्मू से लखनऊ आने वाली ट्रेनों की लंबी वेटिंग पर्यटकों के लिए परेशानी की वजह बनी हुई है। हिमगिरी एक्सप्रेस में स्लीपर में 24 अप्रैल को 140, थर्ड एसी में 83, 27 अप्रैल क्रमशः 108 व 63, 28 अप्रैल को 90 व 84 वेटिंग चल रही है। बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में बृहस्पतिवार, शुक्रवार शनिवार को स्लीपर में वेटिंग क्रमश: 103, 124, 137 व थर्ड एसी में 31, 37, 106 वेटिंग चल रही है। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस की स्लीपर में बृहस्पतिवार को 82 व थर्ड एसी में 18 वेटिंग है। कोलकाता एक्सप्रेस की स्लीपर में अगले तीन दिन 165, 136, 129 व थर्ड एसी में 94, 61, 119 वेटिंग चल रही है।