{"_id":"601ac581ca9684629073c809","slug":"paddy-procurement-on-msp-should-be-fast-cm-instructed-to-speed-up-development-work-in-the-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से हो एमएसपी पर धान खरीद, बैठक में सीएम ने दिए विकास कार्य तेज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से हो एमएसपी पर धान खरीद, बैठक में सीएम ने दिए विकास कार्य तेज करने के निर्देश
Wed, 03 Feb 2021 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसपी पर धान खरीद तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को 72 घंटे के अंदर उनकी उपज के मूल्य का भुगतान हो जाए। उन्होंने गेहूं क्रय वर्ष 2021-22 के दौरान की जाने वाली खरीद की सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के लिए भी कहा।
मुख्यमंत्री बुधवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने की कार्यवाही निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार सहारनपुर, अलीगढ़ और आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना करा रही है।
उच्च शिक्षा विभाग को विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़े सभी कार्यों की लगातार समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही अयोध्या की विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा किए जाने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट में मेट्रो परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने के स्वागतयोग्य प्रावधान किए गए हैं। मेट्रो लाइट और मेट्रो नियो परियोजनाओं के संचालन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रदेश के नगरीय इलाकों को लाभान्वित करने के प्रस्ताव केंद्र को भेजे जाएं।