फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Our sixty votes in a hundred, divided among the rest: Maurya

सौ में साठ वोट हमारा, बाकी में बंटवारा : मौर्य

Sat, 21 Aug 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Our sixty votes in a hundred, divided among the rest: Maurya
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम का माल्यार्पण करते कार्यकर्ता। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा पर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा सपा सत्ता पाने के लिए मुंगेरी लाल के सपने देख रही है। यह सपने कोई भी देख सकता है। हम विधानसभा चुनाव 2022 में 300 से अधिक सीट जीतकर फिर से सत्ता में आएंगे। इसके बाद 2024 भी जीतकर फिर से केंद्र की सत्ता में लौटेंगे। डिप्टी सीएम शनिवार को जिले में थे। वह शहर के एक गेस्ट हाउस में बोल रहे थे। डिप्टी सीएम ने जिले में पीडब्ल्यूडी व सेतु निगम की 539 करोड़ 80 लाख की लागत की 327 परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आए थे। शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर नारा दिया सौ वोटों में 60 हमारा है, बाकी वोट में बंटवारा है, बंटवारे में भी हमारा है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा इन लोगों ने पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी सत्ता पाने के सपने दिखे थे। आज भी मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। इनके यह सपने कभी हकीकत नहीं बन पाएंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने जनपद सीतापुर में लोक निर्माण विभाग के 146.46 करोड़ की लागत के 190 कार्यों का लोकार्पण किया। इन सड़कों की लंबाई 282 किलोमीटर है। उन्होंने 338.90 करोड़ रुपये लागत की 136 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनकी लंबाई 301 किलोमीटर है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम की 54.44 करोड़ रुपये की लागत की एक परियोजना का लोकार्पण भी किया। इस प्रकार उन्होंने 539.80 करोड़ रुपये लागत की 584 किलोमीटर लंबाई की 327 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही इन सभी कार्यों को प्रारंभ कराए जाने के लिए कार्रवाई की जाए। शिलान्यास की गई परियोजनाओं के कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा पर पूर्ण कि या जाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के साथ सभी धर्म जाति वर्ग समुदाय के लोगों का बिना भेदभाव के साथ विकास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प व्यापक विकास व सुशासन है। योजना का लाभ हर गरीब तक पहुंचाना लक्ष्य है। युवाओं को रोजगार दिलाने वाली योजनाओं को बनाकर धरातल पर उतारना भी सरकार का उद्देश्य है। वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को विभिन्न विकास कार्यों व लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया है। सरकार ने भ्रष्टाचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ/धनराशि संबंधित लाभार्थियों को प्राप्त हो रही है। वर्तमान सरकार ने गांव-गांव व घर-घर में सौभाग्य योजना के तहत गरीब से गरीब को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं।

आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को निशुल्क उपचार की सुविधा देने का कार्य भी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा... की भावना से कार्य करते हुए सरकार ने जनता की भलाई के लिए व्यापक प्रयास किए हैं। मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके घर एवं विद्यालय को मार्ग से जोड़ने की योजना डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ नाम से संचालित की जा रही है। उन्होंने कोविड संकट के दौरान लोगों की सेवा करने वालों का अभिनंदन भी किया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सांसद मिश्रिख अशोक रावत, सांसद सीतापुर राजेश वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आरके हरदहा ने किया। इस दौरान विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, विधायक बिसवां महेन्द्र सिंह यादव, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, विधायक हरगांव सुरेश राही, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा नीरज वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सीडीओ अक्षत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed