फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Order to stop the operation of Krishna Life Line Hospital

Lucknow News: कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल के संचालन पर रोक का आदेश

Thu, 04 Sep 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Order to stop the operation of Krishna Life Line Hospital
लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तेलीबाग स्थित कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल के संचालन पर रोक लगा दी है। सीएमओ ने गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने पत्र में आवास विकास परिषद के पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि चिकित्सा प्रतिष्ठान ने भूमि का विकास शुल्क परिषद में जमा नहीं किया है। इसके साथ ही भूस्वामी ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आवासीय प्रयोजन की भूमि पर व्यावसायिक निर्माण किया है। सीएमओ के पत्र के मुताबिक, जवाब देने के लिए अस्पताल प्रबंधन को 25 अगस्त को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। इसे देखते हुए अब अस्पताल की गतिविधियां बंद करने का आदेश दिया गया है। अगर चिकित्सा प्रतिष्ठान में कोई गंभीर मरीज भर्ती है तो उसे नियमानुसार नजदीकी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed