{"_id":"690bb4e94eb653694c0c9294","slug":"opposition-parties-got-aadhaar-and-voter-cards-made-for-infiltrators-k-laxman-lucknow-news-c-13-knp1050-1458251-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विपक्षी पार्टियों ने घुसपैठियों के आधार और वोटर कार्ड बनवाए- के. लक्षमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विपक्षी पार्टियों ने घुसपैठियों के आधार और वोटर कार्ड बनवाए- के. लक्षमण
विज्ञापन
भाजपा की कार्यशाला।
लखनऊ। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महानगर की तरफ से एसआईआर को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण और विधान परिषद के सदस्य व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला शामिल हुए।
के. लक्ष्मण ने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची सुधारने का कार्य शुरू किया है। यह बेहद अहम है। विपक्षी पार्टियों ने घुसपैठियों को आधार कार्ड आदि देकर उन्हें मतदाता बनाया और लोकतंत्र की सुरक्षा में सेंध लगाई। अब आयोग ऐसे घुसपैठियों को सूची से निकालने का काम कर रहा है। इसलिए विपक्षी पार्टियों को दिक्कत हो रही है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महामंत्री राम अवतार कन्नौजिया, उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, संयोजक चेतन बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
पूरी तरह सक्रिय रहें
के. लक्ष्मण ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि एक महीने तक बीएलओ के साथ सक्रिय रहें। एक-एक मतदाता का नाम जुड़वाएं। जो गलत नाम हों उनको हटवाएं। इसमें बूथ अध्यक्ष को कार्यसमिति बनाकर काम करना चाहिए। जरूरत पड़े तो जागरूकता के कार्यक्रम भी करें। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि चार दिसंबर तक नाम बढ़ाने घटाने का कार्य किया जाएगा। कम से कम 50 नए वोट बढ़ाने का काम प्रत्येक बूथ पर किया जाने का प्रयास किया जाए।