फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   opposition leaders are saying they are hindus this is the win of hinduism says keshav prasad

विपक्षी दलों के नेताओं में खुद को हिंदू बताने की होड़, ये देश के हिंदुत्व की जीत: उप मुख्यमंत्री

Wed, 28 Nov 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Nov 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
opposition leaders are saying they are hindus this is the win of hinduism says keshav prasad
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के हिंदुत्व की जीत है कि विपक्षी दलों के नेताओं में खुद को हिंदू बताने की होड़ लगी है। कोई नेता खुद का गोत्र बता रहा है तो कोई भगवान विष्णु का मंदिर बनाता फिर रहा है। देश के हिंदुओं की एकता और जागरूकता का परिणाम है कि वर्षों तक तुष्टिकरण की नीति अपनाकर देश को पीछे धकेलकर भिखारी की तरह खड़ा करने वालों की हार हुई है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री मंगलवार को भाजपा एससी मोर्चा की ओर से यहां पीडब्ल्यूडी के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित सोनकर समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

केशव मौर्य ने कांग्रेस पर अयोध्या में मंदिर निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए मंदिर राजनीति नहीं बल्कि आस्था और श्रद्धा का विषय है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा की जाएगी, लेकिन कोई यह न समझे कि मंदिर निर्माण की जगह बाबर की मस्जिद, इमारत या स्मारक बनाई जाएगी। मोदी और योगी की सरकार रहते हुए बाबर के नाम की एक ईंट भी नहीं रखने देंगे। अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर ही बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वोट कटने के डर से आतंकियों को बचाती थी कांग्रेस'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में जहां वोट बैंक घटने के भय से आतंकवादियों को बचाया जाता था वहीं अब सीमा पर देश के जवान रोजाना आतंकियों को उनकी सही जगह पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा ने दलितों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

बसपा ने दलितों का वोट बेचकर नोट कमाए तो कांग्रेस ने उनके दम पर 50 वर्ष शासन किया। उन्होंने कहा कि सोनकर समाज देश और हिंदुत्व के लिए लड़ा है। उन्होंने सोनकर समाज से भाजपा को मजबूत बनाकर मोदी के नेतृत्व में दूसरी पारी की जिम्मेदारी देने का आह्वान किया।

सम्मेलन में भाजपा प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता को आवश्यक बताया। एससी मोर्चा प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल, मोहनलालगंज सांसद और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर, सांसद नीलम सोनकर, सांसद भोला सिंह, विधायक रवि सोनकर, पल्टूराम, अमर सिंह खटीक, बिजेन्द्र खटीक, दिनेश खटीक मौजूद रहे।

‘विद्यासागर को मंत्री बनाओ’

सोनकर समाज की ओर से भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी विद्यासागर सोनकर को मंत्री बनाने की मांग की गई। समाज के नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार में सोनकर समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है।

सहयोग दलों के नेता मर्यादा का रखें ध्यान
शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से अयोध्या में और पिछड़ा एवं दिव्यांगजन मंत्री ओमप्रकाश राजभर को केशव प्रसाद मौर्य ने मर्यादा में रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने सामाजिक समरसता न्याय समिति की रिपोर्ट के सवाल पर कहा कि सरकार उसका अध्ययन करेगी। प्रसपा संयोजक शिवपाल यादव के प्रदेश सरकार पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि जो अपराधी जेल में और जिनके कारण मौज कर रहे है, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। राज्य सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed