{"_id":"5ec63d73635c6c267154d104","slug":"opposition-leader-writes-letter-to-vidhansabha-chief-for-the-release-of-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता प्रतिपक्ष ने आजम खां व उनके परिवार की रिहाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता प्रतिपक्ष ने आजम खां व उनके परिवार की रिहाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
Thu, 21 May 2020 02:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 May 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
रामगोविंद चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सीतापुर जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता व सांसद आजम खां, उनकी पत्नी व विधायक तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
उन्होंने अध्यक्ष से आग्रह किया है कि वह मुख्यमंत्री से आजम व उनके परिवार की रिहाई का आदेश करने का अनुरोध करें। रामगोविंद ने पत्र में कहा है कि आजम की पत्नी तजीन फात्मा विधानसभा सदस्य हैं, राज्यसभा सदस्य भी रह चुकी हैं। उनके कूल्हे का ऑपरेशन हुआ है।
विज्ञापन
बदहाली के चलते उसमें पस आ गया है। हाल ही में जेल के बाथरूम में फिसल जाने से उनके हाथ की हड्डी टूट गई है। वह वृद्ध और बीमार हैं और उन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हर जिले में जेल से कैदी रिहा किए गए हैं। आजम खां व उनके परिवार को रिहा करने का अनुरोध सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी किया था। इस समय पवित्र रमजान माह चल रहा है। इसी महीने ईद है। इसे देखते हुए उन्हें रिहा कराने के लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के मार्फत मुख्यमंत्री से उनकी रिहाई कराने का अनुरोध किया है।