फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   operater in CM helpline suicide

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में तैनात आपरेटर ने की खुदकुशी

Tue, 13 Oct 2020 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
operater in CM helpline suicide
गाजीपुर थानाक्षेत्र के हरिहरनगर में किराए पर रहने वाले शिवम पांडेय (24) ने रविवार रात को खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक, शिवम मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में तीन साल से ऑपरेटर के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, सीतापुर के खटकरी कला निवासी शिवम पांडेय तीन साल से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में तैनात था। वह हरिहरनगर में दोस्त आदर्श कुमार के साथ रहता था। आदर्श के मुताबिक, रविवार देर रात को वह अपने कमरे में आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर खोला तो अंदर शिवम का शव पंखे के कुंडे से लटकता मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

आदर्श ने बताया कि काफी दिनों से शिवम गुमसुम रहता था। बात करने पर भी टालमटोल करता था। उसकी किसी युवती से मोबाइल पर बातचीत होती रहती थी। मृतक के चाचा सुनील ने मोबाइल में मिले नंबरों की सही से जांच कराने की मांग की है। पिता लवलेश पांडेय खेती करते हैं। मां अनीता व बहन शिखा हैं। शिखा की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed