फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Openion poll on Uttar Pradesh election 2022.

ओपिनियन पोल: यूपी में भाजपा को मिलेंगी 230-249 सीटें, योगी लगातार दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री

Sun, 02 Jan 2022 01:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Jan 2022 01:43 PM IST
सार

ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनती हुई दिखाई जा रही है। वहीं, सपा दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
Openion poll on Uttar Pradesh election 2022.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

टाइम्स नाउ नवभारत-वीटो के ओपिनियन पोल में यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की बहुमत की सरकार बनती दिखाई गई है। ओपिनियन पोल के निष्कर्षों में कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ 1985 के बाद लगातार दूसरी बार यह कार्यभार ग्रहण करने वाले पहले सीएम होंगे।

विज्ञापन


ओपिनियन पोल में भाजपा को 403 में से 230-249 सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं। 137-152 सीटों के साथ सपा दूसरे स्थान पर रहने का दावा किया गया है।

बसपा को तीसरे नंबर पर दिखाते हुए कहा गया है कि इसके वोट प्रतिशत में कमी आएगी। उसे 9-14 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस को 4-7 सीटें मिलने की बात कही गई है। यह सर्वे 16-30 दिसंबर के बीच किया गया था। इसमें 21480 लोगों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लड़ सकते हैं चुनाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मगर, कहां से लड़ेंगे यह पार्टी तय करेगी। योगी ने दावा किया कि भाजपा इस बार भी 300 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने समय पर चुनाव कराए जाने का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि इसका फैसला आयोग को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने विधानसभा चुनाव में उतरने का एलान करते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा सपा सरकार की नाकामियों के  मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरी थी। इस बार वह अपनी सरकार की उपलब्धियों के साथ चुनावी मैदान में है। यह पूछे जाने पर कि भाजपा के सामने चुनाव जीतने के साथ-साथ 300 पार पहुंचने की चुनौती भी है, योगी ने कहा कि इस बार भी भाजपा 300 पार पहुंचेगी। पार्टी को सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed