{"_id":"5a64541a4f1c1b83268b58f3","slug":"op-singh-will-take-charge-of-up-dgp-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपी सिंह मंगलवार को संभालेंगे यूपी के डीजीपी का पदभार, केंद्र ने किया रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपी सिंह मंगलवार को संभालेंगे यूपी के डीजीपी का पदभार, केंद्र ने किया रिलीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 21 Jan 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ डीजी ओपी सिंह और सीएम योगी
सीआईएसएफ के डीजी ओपी सिंह को रिलीव करने की आधिकारिक घोषणा रविवार को हो गई। माना जा रहा है कि मंगलवार को वह यूपी के डीजीपी का पदभार संभाल लेंगे।
विज्ञापन
आज अधिकारिक घोषणा होने के साथ ही पिछले 20 दिनों से जारी अटकलों पर विराम लग गया। 30 दिसंबर को यूपी पुलिस के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
उसी दिन सीएम योगी ने ओपी सिंह से मुलाकात कर उनके नाम पर मुहर लगा दी थी। लेकिन केंद्र से रिलीविंग न मिलने के कारण उनकी ज्वॉइनिंग को लेकर प्रदेश में अटकलों का बाजार पिछले दिनों कुछ ज्यादा ही गर्म हो गया था। यह पहली बार है जब प्रदेश के डीजीपी का पद इतने लंबे समय तक खाली रहा है।
विज्ञापन