{"_id":"6569edbb48918e87270e0bf3","slug":"op-rajbhar-said-why-did-sp-not-talk-about-caste-census-earlier-they-sent-me-divorce-i-confessed-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपी राजभर बोले: सपा ने पहले क्यों नहीं की जाति जनगणना की बात, उन्होंने मुझे तलाक भेजा, मैंने कबूल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपी राजभर बोले: सपा ने पहले क्यों नहीं की जाति जनगणना की बात, उन्होंने मुझे तलाक भेजा, मैंने कबूल किया
Sat, 02 Dec 2023 06:52 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 02 Dec 2023 06:52 AM IST
सार
ओपी राजभर ने कहा कि अनुपूरक बजट में बिना मांगे पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति के लिए 300 करोड़ रुपये दिए गये हैं। सपा सदस्यों की ओर इशारा कर बोले कि यदि आय प्रमाण पत्र की समस्या को भी हल कर दिया होता तो आज उधर होते।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और ओपी राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपनी सरकार में पीडीए की याद नहीं आई। चार बार की सरकार में एक बार भी जातीय जनगणना की चर्चा तक नहीं की। मेरे जाने के बाद आप जागे और जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया। सपा सदस्यों ने उनके जाने पर टिप्पणी की तो बोले कि आपने तलाक भेजा था, इसलिए कबूल कर लिया।
विज्ञापन
ओपी राजभर ने कहा कि अनुपूरक बजट में बिना मांगे पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति के लिए 300 करोड़ रुपये दिए गये हैं। सपा सदस्यों की ओर इशारा कर बोले कि यदि आय प्रमाण पत्र की समस्या को भी हल कर दिया होता तो आज उधर होते। उन्होंने कहा कि लेखपाल आय प्रमाण पत्र नहीं बना रहे हैं, जिससे छात्रवृत्ति पाने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
यदि इसे डेढ़ लाख रुपये कर दिया जाए तो अधिक लोगों को फायदा मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि हम गठबंधन करते हैं तो दलबदलू कहा जाता है। आपने आठ बार बसपा, कांग्रेस आदि के साथ गठबंधन किया तो दलबदलू नहीं हैं। हम जाति में अछूत हैं, सत्ता में कमजोर हैं। आपकी नाकामी की वजह से 38 फीसदी पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ है।
विज्ञापन