{"_id":"64ddba06cd633ce2b50ae348","slug":"only-21-percent-of-bjp-booth-hoisted-flag-under-ghar-ghar-tiranga-campaign-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घर तिरंगा: भाजपा के सिर्फ 21 प्रतिशत बूथों पर ही फहराया गया झंडा, लखनऊ सबसे फिसड्डी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर घर तिरंगा: भाजपा के सिर्फ 21 प्रतिशत बूथों पर ही फहराया गया झंडा, लखनऊ सबसे फिसड्डी रहा
Thu, 17 Aug 2023 02:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:59 PM IST
सार
यूपी में घर घर तिरंगा अभियान में भाजपा के 21 फीसदी बूथों पर ही तिरंगा फहराया गया। इसका खुलासा पार्टी की रिपोर्ट में हुआ है। अभियान में लखनऊ सबसे फिसड्डी जिला और बाराबंकी सबसे आगे रहा।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विस्तार
हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश में भाजपा के 21 फीसदी बूथों पर ही तिरंगा फहराया गया। पार्टी की ओर से जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से सभी बूथों पर तिरंगा फहराने के निर्देश दिए गए थे। पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ उसकी फोटो भी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। प्रदेश के 1,61,203 बूथों में से 34,642 (21.48 प्रतिशत) बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सौ से अधिक जिला पंचायत सदस्य भाजपा में होंगे शामिल, शुरू होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वो आए, स्कूटी से उतरे और नवजात को नदी में फेंक कर चले गए, चार बच्चों ने बचाई बचाई जान
इनमें से कई बूथों पर एक से अधिक जगह भी झंडा फहराया गया, लिहाजा कुल 56,064 कार्यक्रम हुए हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 93,059 फोटो पोर्टल पर अपलोड की है। इन कार्यक्रमों में 13.14 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सूत्रों के मुताबिक घर-घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रदेश में अवध क्षेत्र का काम सबसे अच्छा रहा है और अवध में भी बाराबंकी जिला सबसे आगे रहा है।
लखनऊ रहा सबसे फिसड्डी
लखनऊ में मलिहाबाद में 399 में से 200, बक्शी का तालाब में 478 में से 123, सरोजनीनगर में 578 में 85, लखनऊ पश्चिम में 414 में से 46, लखनऊ उत्तर में 392 में से 65, लखनऊ पूर्वी में 415 में से 50, लखनऊ मध्य में 339 में से 20, लखनऊ कैंट में 328 में से 24 और मोहनलालगंज में 352 में से 89 बूथों पर ही कार्यक्रम का आयोजन हुआ है।