फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only 14 cases out of 171 were resolved in the entire resolution day

Lucknow News: संपूर्ण समाधान दिवस में 171 में महज 14 मामले निपटे

Sat, 05 Oct 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 05 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Only 14 cases out of 171 were resolved in the entire resolution day
श्रावस्ती। जिले के तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान तीनों तहसील में आए 171 के मुकाबले 14 मामले ही मौके पर निस्तारित हो सके। भिनगा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने किया। यहां एसपी घनश्याम चौरसिया सहित जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में 37 मामले आए। इसमें से सात मामलों का ही निस्तारण हो सका। जमुनहा में 29 के मुकाबले दो व इकौना में 105 मामलों में से मात्र पांच मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

केस एक
फोटो 14
छुट्टा मवेशियों से परेशानी
भिनगा तहसील क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर निवासी संतोष कुमार का आरोप था कि वह छुट्टा मवेशियों से परेशान हैं। लेखपाल से भूमि पैमाइश करने की मांग किया, लेकिन पैमाइश नहीं हो रही। जिससे वह खेत की सुरक्षा के लिए बाड़ नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

केस दो
फोटो 15
एक माह बाद भी नहीं दुरुस्त हुआ नाम
भिनगा क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर पड़वलिया निवासी राजीव कुमार मिश्र का आरोप है कि उसके चचेरे भाई रवि कुमार ने डोमाई के खातेदार दद्दन का नाम दुरुस्त करने के लिए 27 जुलाई को पत्र दिया था, लेकिन न तो अब उस पर रिपोर्ट लगाई गई है और न ही नाम दुरुस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
फोटो 16
भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग
भिनगा क्षेत्र के मदारगढ़ निवासी रामसुंदर ने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी पत्नी अनारकली ने गांव के ही महावीर से दो बीघे भूमि खरीदी थी। जिस भूमि पर गांव के ही एक दबंग ने कब्जा कर लिया है। ऐसे में पीड़ित ने भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की है।
केस चार
फोटो 17
गाटा संख्या अलग कराने की मांग
भिनगा के ग्राम गैनडीह निवासी उमेश चन्द्र ने आरोप लगाया है कि बेचई पुरवा लक्ष्मनपुर मार्ग पर उसकी भूमि है। जिसे विपक्षी कब्जा कर लेते हैं। विवादित भूमि पर विपक्षियों ने स्थगन आदेश भी ले रखा है। ऐसे में राजस्व कर्मियों से गाटा संख्या 1641 की पैमाइश कराकर अलग कराने की मांग की है।
केस पांच
फोटो 18
श्मशान की भूमि से हटाया जाए कब्जा
भिनगा नगर क्षेत्र के सिविल लाइन बगुरइयां निवासी श्यामसुंदर तिवारी का आरोप है कि स्टेडियम के दक्षिण तरफ खाली पड़ी भूमि का ग्रामीण श्मशान के रूप में प्रयोग करते है। उस पर आसपास के लोगों ने उस पर कब्जा कर खेत में परिवर्तित कर दिया है।
केस छह
फोटो 19
भूमि पैमाइश की मांग
भिनगा के ग्राम पतिझिया निवासी मयाराम ने शिकायती पत्र में कहा है कि गाटा संख्या 826, 855, 856, 886 में वह सहखातेदार है। इन गाटा संख्या की भूमि की पैमाइश कराकर उसका हिस्सा अलग कराया जाए। जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
केस सात
हटाया जाए कब्जा
जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम जमुनहा भवनियापुर निवासी असगर आलम ने भूमि से कब्जा हटवाने की मांग किया है। उसने बताया कि गाटा संख्या 746 पर गांव के ही एक व्यक्ति ने ढाबली रखकर कब्जा कर लिया है। कई बार कहने के बाद भी कब्जा नहीं हटा रहा है।

केस आठ
खतौनी दुरुस्त करने की मांग
जमुनहा के ग्राम गणेशपुर भागड़ निवासी माया देवी ने शिकायती पत्र देकर खतौनी में पति का नाम दुरुस्त कराने की मांग किया है। पीड़ित ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत किया, लेकिन अब तक उसके पति का नाम दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed