{"_id":"5e37c3c18ebc3e4adc1ef62b","slug":"online-tickets-will-be-available-from-25-february-for-india-and-south-africa-one-day-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 25 फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 25 फरवरी से
Mon, 03 Feb 2020 02:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Feb 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय इकाना स्टेडियम में 15 मार्च को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एक दिवसीय मुकाबले की तैयारियां तेज हो गई हैं। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की इस सिलसिले में रविवार को इकाना स्टेडियम में पहली बैठक हुई। इसमें तय हुआ की टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 25 फरवरी से शुरू हो जाएगी।
राजधानी में चार अलग-अलग स्थानों पर भी टिकट काउंटर खोले जाएंगे। एसोसिएशन के सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया कि यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम लखनऊ में कोई एक दिवसीय मुकाबला खेलेगी। इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों का यह पहला एक दिवसीय मुकाबला होगा।
यूपीसीए और स्टेडियम प्रबंधन इस मैच को चुनौती के रूप में ले रहा है। मेजबानी में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। टिकटों की बिक्री के लिए तीन कंपनियों को बुलाया गया था। इसमें दो रविवार को मिलीं और अपना डेमो दिया। जल्द ही दोनों कंपनियां अपनी विस्तृत योजना बताएंगी। इसके बाद टिकटों की बिक्री के लिए किसी एक कंपनी को अधिकृत किया जाएगा।

कानपुर में हो सकता है टेस्ट मैच
युद्धवीर ने कहा कि कानपुर स्थित ग्रीन पार्क दुनिया के बेहतरीन स्टेडियमों में से एक है। यूपीसीए पूरी कोशिश में था कि बांग्लादेश व भारत के बीच एक टेस्ट मैच मिले। लेकिन सफलता नहीं मिली। कानपुर में एक टेस्ट मैच होना है। उम्मीद है यह मैच इसी साल खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि आईपीएल के कम से कम दो मैचों की मेजबानी इकाना स्टेडियम को मिलेगी। इसके लिए यूपीसीए पूरी ताकत से लगा है।