{"_id":"ec2587780cf5d6728318c4f7a770129f","slug":"online-driving-license-booking","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट लीजिए और बनवाएं डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट लीजिए और बनवाएं डीएल
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जल्द ही ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट की सुविधा सभी जिलों में शुरू होगी। लखनऊ समेत छह जिलों में इस योजना की सफलता के बाद यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट की सुविधा मिलने से लोगों को आरटीओ कार्यालय में डीएल के लिए लगने वाली लाइन में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
इस व्यवस्था के तहत अप्वॉइंटमेंट के तय समय पर कार्यालय जाकर बाकी औपचारिकताएं निपटाकर आप अपना डीएल पा सकते हैं।
प्रदेश में पारंपरिक ड्राइविंग लाइसेंस की जगह स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस ने ले ली है। इसमें एक चिप में आपकी सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध होती हैं।
विज्ञापन
कार्ड में बायोमेट्रिक फिंगर-प्रिंट, आंखों की पुतलियां व फोटो सभी कुछ होता है। डीएल बनवाने में अभी लोगों का काफी समय बर्बाद होता है।
आरटीओ कार्यालय में लोगों को घंटों लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए परिवहन विभाग ने लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा व गाजियाबाद में ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुकिंग योजना शुरू की थी।
विज्ञापन
इस योजना की सफलता को देखते हुए सरकार ने अब इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है। इस साल के अंत तक सभी जिलों में लोगों को ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट की सुविधा मिल जाएगी।