{"_id":"5dda1d508ebc3e54cd44c456","slug":"onion-price-reached-rs-100-a-kg-retail-price-rises-by-rs-30-a-kg-in-two-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये किलो पहुंचा प्याज, दो दिन में 30 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 रुपये किलो पहुंचा प्याज, दो दिन में 30 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी
Sun, 24 Nov 2019 11:59 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कई महीनों से आंसू निकाल रहे प्याज के दाम शनिवार को 100 रुपये तक पहुंच गए। खुदरा बाजार में अव्वल प्याज 90 तो कहीं 100 रुपये किलो तक बिका। वहीं, मध्यम श्रेणी का प्याज 70 से 80 रुपये किलो तक बिका। दो दिन में प्याज की कीमत में 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
गोमतीनगर पत्रकारपुरम के दुकानदार लालमन यादव ने बताया कि थोक मंडी दुबग्गा एवं सीतापुर रोड में शनिवार को प्याज की आवक पहले से घटने से इसकी थोक कीमत 80 से 85 रुपये प्रति किलो हो गई। यह पहले 50 से 55 रुपये थी। इस कारण प्याज 100 रुपये किलो में बेचा।
विज्ञापन
हालांकि, बीते शुक्रवार को थोक मंडी से खरीद कर लाया गया प्याज 90 रुपये किलो तक बिका। डालीगंज के दुकानदार प्यारे लाल ने बताया कि कीमत बढ़ने से शनिवार को बहुत से दुकानदारोें ने प्याज नहीं बेचा। दुबग्गा मंडी के आढ़ती ने बताया कि कई दिनों से नासिक से प्याज की आवक में कमी आई है।
विज्ञापन
उम्मीद थी कि नासिक व अलवर के प्याज की आवक बढ़ने से कीमत में कमी आएगी, पर अब तो फरवरी तक कोई उम्मीद नहीं लग रही है। सर्दी में प्याज की खपत बढ़ने से भी कीमत में उछाल आ रहा है।
Trending Videos
शहर में प्याज की खुदरा कीमतें
बाजार -- रुपये प्रति किलो
गोमतीनगर -- 90-100
फैजाबाद रोड -- 80- 90
निशातगंज -- 80-100
डालीगंज -- 80-90
चौक -- 70-80
नरही -- 90-100
गोमतीनगर -- 90-100
फैजाबाद रोड -- 80- 90
निशातगंज -- 80-100
डालीगंज -- 80-90
चौक -- 70-80
नरही -- 90-100
